एक्सप्लोरर

बिहार सरकार ने बढ़ाई धान खरीद की सीमा, सीएम नीतीश बोले- खरीद बहुत अधिक होने की उम्मीद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस साल राज्य में अच्छी फसल होने के कारण खरीद बहुत अधिक होने की उम्मीद है.

पटना: बिहार सरकार ने राज्य में धान की खरीद की सीमा बढ़ा दी है. सरकार रैयत किसानों से खरीद को अब मौजूदा 200 क्विंटल प्रति किसान से बढ़ाकर 250 क्विंटल प्रति किसान कर दिया है, जबकि गैर-रैयत किसानों से खरीद को मौजूदा 75 क्विंटल प्रति किसान से बढ़ाकर 100 क्विंटल प्रति किसान कर दिया है. आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि खरीफ मार्केटिंग सीजन (केएमएस), 2020-21 के दौरान राज्य में धान खरीद की स्थिति की समीक्षा के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया.

विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दरों पर प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) द्वारा धान खरीद के लिए स्वत: पात्र माना जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता विभाग को किसानों को अलग से पंजीकृत करने की आवश्यकता नहीं है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि धान के भंडारण के लिए सभी जिलों में पर्याप्त भंडारण क्षमता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया है.

खरीद बहुत अधिक होने की उम्मीद- नीतीश

कुमार ने कहा कि इस साल राज्य में अच्छी फसल होने के कारण खरीद बहुत अधिक होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पैक्स की गतिविधियों की गहराई से जांच होनी चाहिए, जिनपर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षकों को ऐसे मामलों की समीक्षा करनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता के बिना धान खरीद अभियान चलाने की अनुमति देने का निर्देश दिया. उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से पैक्स का दौरा करें और किसानों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान करें.

खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने कहा कि सरकार ने वर्तमान सीजन के दौरान कम से कम 45 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है. इस साल, सामान्य ग्रेड धान के लिए एमएसपी 1,868 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि ए-ग्रेड धान के लिए 1,888 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है.

ये भी पढ़ें-

यूपी के कृषि मंत्री बोले- ऑडी और मर्सिडीज से चलने वाले आंदोलन में शामिल, किसान खेतों में कर रहे हैं काम

यूपी में कांग्रेस के सामने बड़ा संकट, पार्टी छोड़ इन पार्टियों में शामिल हो रहे नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget