एक्सप्लोरर

यूपी के कृषि मंत्री बोले- ऑडी और मर्सिडीज से चलने वाले आंदोलन में शामिल, किसान खेतों में कर रहे हैं काम

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि करोड़ों रुपए की गाड़ी से चलने वाले लोग धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं. वे देश के किसानों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं, ऐसा वे नहीं मानते हैं. कुछ चंद लोग सुनियोजित तरीके से राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रहे हैं.

गोरखुपुर: दिल्‍ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोनल पर यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने तंज कसा है. उन्‍होंने कहा कि ऑडी और मर्सिडीज से चलने वाले कुछ लोग दुर्भावना से ग्रसि‍त होकर आंदोलन का हिस्‍सा बने हुए हैं. उन्‍होंने कहा कि जो किसान हैं, वे गन्‍ने के खेत में गन्‍ना छिलाई और ढुलाई कर रहे हैं. गेहूं के खेत में काम कर रहे हैं. जो आंदोलन का हिस्‍सा हैं, वो वा‍स्‍तविक किसान नहीं है. वे ऐसे लोग हैं जिन्होंने किसानों को मजदूर बनाकर रखा है, ऐसे लोगों का वहां पर धरना और प्रदर्शन है.

राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रहे हैं कुछ लोग दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के दीक्षा भवन में 'पूर्वांचल का सतत विकास' विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी की अध्‍यक्षता करने आए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि करोड़ों रुपए की गाड़ी से चलने वाले लोग वहां पर धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं. वे देश के किसानों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं, ऐसा वे नहीं मानते हैं. कुछ चंद लोग सुनियोजित तरीके से राजनीतिक दुर्भावना से वहां पर ये काम कर रहे हैं. देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पीएम किसान सम्‍मान निधि के माध्‍यम से स्‍थायी व्‍यवस्‍था किसानों के लिए की है.

ज्‍यादा एमएसपी तय कर दी है सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 6000 रुपए सालाना देश के 12.5 करोड़ किसानों के खाते में भेजना उनकी कठिनाईयों के निवारण के लिए महत्‍वपूर्ण कारक बना है. उन्‍होंने कहा कि खाद्यान खरीफ और रबी की फसलों पर डेढ़ से दोगुना और कहीं पर उससे भी ज्‍यादा एमएसपी तय कर दी है. जहां पहले किसानों को 1300 से 1400 रुपए मिलते थे. आज 1900 से 2000 रुपए तक पहुंचे हैं. बीज, कृषि यंत्रों और विभिन्‍न प्रकार के तकनीकी यंत्रों पर सब्सिडी देकर किसानों को प्रोत्‍साहित किया जा रहा है.

किसानों को प्रात्‍साहित‍ किया जा रहा है शाही ने कहा कि किसानों को आत्‍मनिर्भर भारत और अन्‍य पैकेज के माध्‍यम से प्रात्‍साहित‍ किया जा रहा है. कृषि विभाग की ओर से पैदा की सामग्रियां हैं की मार्केर्टिंग, रख-रखाव और अन्‍य तरह की सुविधा किसानों को दी जा रही है. किसान भाई भी इस बात को जानते हैं. किसान गुमराह नहीं होने वाले हैं. किसान अपना काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक खाद्यान उत्‍पादन कर देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत कर रहा है. इसमें पूर्वांचल का भी बड़ा योगदान है.

फसलों के बारे में कहा गया है प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बार-बार इस बात की अपील की गई है कि जो कुछ लोग गफलत पैदा कर रहे हैं कि एमएसपी समाप्‍त करने के साथ जमीन बंधक रख ली जाएगी. पूंजीपति कब्‍जा कर लेगा. ये पूरी तरह से गलत है. कुछ लोग इस तरह का भ्रम भी पैदा कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि एमएसपी पर और अधिक फसल की खरीद होगी. जमीन रेहन रखने की बात नहीं है. फसलों को लगाने को लेकर चर्चा होगी कि, किस तरह की फसल लगाई जाए. उस कानून के भीतर फसलों के बारे में कहा गया है.

कुछ लोग भ्रम पैदा कर रहे हैं शाही ने कहा कि कानून में जमीन को बंधक और रेहन रखने की बात कहीं नहीं है. कुछ लोग भ्रम पैदा कर रहे हैं. उसके बावजूद भारत सरकार की सकारात्‍मक रूप से वहां बैठे लोगों से 6 चक्र की बातचीत हुई है. लेकिन, वहां पर बैठे लोग हठधर्मिता पर है. उन्‍होंने कहा कि सरकार ने कहा है कि वे बहुत ही सकारात्‍मक ढंग से विचार करने की बात कर रहे हैं. इसके बावजूद वहां पर धरना देना देशहित में नहीं है.

ये भी पढ़ें:

UP Panchayat Elections: यूपी में पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- कोरोना के खिलाफ जंग जीतने वाले हैं हम, लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget