एक्सप्लोरर

Bihar Crime: महिला ने पति को तलवार से काटकर मार डाला, गोपालगंज में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

Gopalganj Crime: पुलिस के अनुसार मृतक पंजाब में मजदूरी का काम करता था. कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था, लेकिन घर आने के बाद पत्नी से उसके विवाद काफी बढ़ गए थे.

Gopalganj Crime News: गोपालगंज में एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल किया हुआ तलवार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. ये घटना बरौली थाने के बतरदेह टोला के कटहरीबारी गांव की है.

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

मृतक का नाम ध्रुप प्रसाद है, जाे रामू प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र था. वहीं, गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की पत्नी किरण देवी और 25 वर्षीय विकेश कुमार बताए गया है. एसडीपीओ सदर-टू राजेश कुमार ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार की रात के करीब 11 बजे ध्रुप प्रसाद की हत्या हुई.

पुलिस के अनुसार मृतक पंजाब में मजदूरी का काम करता था. कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था. रात में मृतक ने अपने कमरे में पत्नी के साथ आरोपित विकेश कुमार को सोते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद ध्रुप प्रसाद ने अपनी पत्नी किरण देवी की पिटाई कर दी थी. घटना के बाद दोनों ने मिलकर ध्रुप प्रसाद की हत्या की प्लानिंग बनाई.

शनिवार की रात के करीब 11 बजे के आस-पास कमरे में ध्रुप प्रसाद को सोई अवस्था में उसकी पत्नी किरण देवी ने अपने आशिक के साथ मिलकर तलवार से गला पर कई बार हमला किया, जिससे मौके पर ही ध्रुप प्रसाद की मौत हो गई. घटना की सूचना मृतक के पिता रामू प्रसाद ने पुलिस को दी. पुलिस ने किरण देवी को उसके कमरे से गिरफ्तार कर लिया और महिला के आशिक को उसकी बहन के घर सीवान के नबीगंज से गिरफ्तार किया गया.

तीन साल से आशिक के साथ अवैध संबंध

दोनों की गिरफ्तारी के बाद महिला ने बताया कि तीन साल से आशिक के साथ अवैध संबंध में थी. जिसकी जानकारी पति को होने पर कलह बढ़ गई थी. महिला ने अवैध संबंध के कारण अपने रास्ते से पति को हटाने के लिए आशिक के साथ मिलकर घातक कदम उठाया था. वहीं, इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया. कार्रवाई के मौके पर सदर इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार, पुलिस अधिकारी दीपक कुमार भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Patna News: पटना फायरिंग मामले में SSP की बड़ी कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर और एएसआई समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget