एक्सप्लोरर

Bihar News: गोपालगंज में एल्बेंडाजोल दवा खाने से 250 से ज्यादा छात्र बीमार, पैरेंट्स ने किया हंगामा

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां फाइलेरिया और एल्बेंडाजोल दवा खाने से तीन स्कूलों के 250 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गये हैं.

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में फाइलेरिया और एल्बेंडाजोल की दवा खाने से तीन सरकारी विद्यालयों के ढाई सौ से ज्यादा बच्चे बीमार हो गये. बीमार बच्चों का पंचदेवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया. मामला पंचदेवरी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मध्य विद्यालय भठवा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगहवां का है. यहां शुक्रवार (9 फरवरी) को आठवीं तक के छात्रों को कीड़ी से मुक्ति के लिए एल्बेंडाजोल और सर्वजन दवा सेवन (एमडीआर) के तहत फाइलेरिया दवा खिलायी गयी. दवा खाने के बाद एक-एक कर ढाई सौ (250) से ज्यादा छात्र बीमार हो गये. 

बताया जा रहा है कि छात्रों को दवा देते ही पेट दर्द और चक्कर आना शुरू हो गया. एक-एक कर छात्र रोने लगे और बेहोशी हालत में होकर गिरने लगे. स्कूल के टीचर्स ने इसकी सूचना शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी. एंबुलेंस और निजी वाहनों से सभी बीमार बच्चों को पंचदेवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुट गयी. ओआरएस का घोल छात्रों को पिलाया गया. देर शाम तक अधिकांश बच्चों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और उन्हें घर भेज दिया गया. वहीं, कुछ छात्राओं को भर्ती कर रखा गया था. 

'सभी बीमार बच्चों की हालत खतरे से बाहर है'
स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी बीमार बच्चों की हालत खतरे से बाहर है. उन्होंने कहा कि अधिकांश बच्चों को अस्पताल से छोड़ दिया गया है. अभिभावकों को समझाया गया है कि दवा का सेवन कराते समय जागरूक नहीं किये जाने की वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गयी. डॉक्टर ने कहा कि अक्सर एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया की दवा खाने से बच्चों के बीमार होने की शिकायतें आती है, लेकिन इससे घबराने और पैनिक नहीं होना है. ओआरएस का घोल देकर सभी बच्चों को ठीक कर दिया गया और फिर घर भेज दिया गया. 

विद्यालय से अस्पताल तक मची अफरा तफरी 
दवा खाने के बाद जब बच्चे बीमार होकर गिरने लगे तो अभिभावकों की बेचैनी बढ़ गयी. विद्यालय से लेकर अस्पताल तक बच्चों को लेकर अभिभावक पहुंचने लगें और इनके बीच अफरा तफरी मच गई. अभिभावकों ने दवा खिलाने को लेकर हंगामा भी किया. वहीं, बीमार बच्चों की संख्या इतनी थी कि एंबुलेंस भी कम पड़ गयी. ऑटो और निजी वाहनों से भी बीमार बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारियों के वाहनों का भी प्रयोग बच्चों को अस्पताल में पहुंचाने में किया गया. हालांकि पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और स्थिति को समझा-बुझाकर काफी हद तक शांत कराने में जुटी रही. 

डॉक्टर और अधिकारी भी दिखें परेशान
बीमार बच्चों को विद्यालय से अस्पताल तक पहुंचाने में डॉक्टर से लेकर अधिकारी तक परेशान दिखें. स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ उपेंद्र कुमार, डॉ संजय गुप्ता, डॉ रंजीत कुमार इलाज में जुटे हुए थे. वहीं, स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार गौरव, बीडीओ राहुल रंजन, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार बच्चों को अस्पताल पहुंचाने और उनके अभिभावकों को समझाने-बुझाने के प्रयास में जुटे हुए थे. अधिकारियों की तत्परता से बीमार बच्चों को तुरंत उपचार कर स्वास्थ्य किया गया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: क्या बिहार में होगा खेला? फ्लोर टेस्ट से पहले मांझी से मिले महबूब आलम- जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget