एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या बिहार में होगा खेला? फ्लोर टेस्ट से पहले मांझी से मिले महबूब आलम- जानें क्या कहा

Bihar Floor Test: लेफ्ट के विधायक महबूब आलम शनिवार को जीतन राम मांझी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. करीब 20 मिनट तक जीतन राम मांझी से महबूब आलम की बातचीत हुई.

Bihar Politics News: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल काफी तेज हो गई है. जीतनराम मांझी की पार्टी HAM के चार विधायकों पर सभी दलों की नजर है. लेफ्ट के विधायक महबूब आलम (Mehboob Alam) ने शनिवार (10 फरवरी) को प्रदेश के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) से मुलाकात की है. 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है यानी नीतीश सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है. वहीं तेजस्वी यादव ने पहले ही एलान कर दिया है कि 
अभी तो खेल होना बाकी है.

प्रदेश में एनडीए की सरकार तो बन गई लेकिन नीतीश सरकार के सामने फ्लोर टेस्ट की चुनौती है. हॉर्स ट्रेडिंग की अटकलों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने 16 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है. वहीं बीजेपी ने अपने विधायकों को बोधगया भेजा है. जेडीयू अपने विधायकों से लगातार संपर्क कर रही है. शनिवार को जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने सभी विधायकों को भोज दिया. कोई विधायक इधर-उधर ना हो, लिहाजा सभी पार्टियों की पैनी नजर बनी हुई है.

जीतन राम मांझी से मिले महबूब आलम

फ्लोर टेस्ट के 2 दिन पहले महागठबंधन में शामिल भाकपा माले के विधायक महबूब आलम शनिवार को जीतन राम मांझी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि करीब 20 मिनट तक जीतन राम मांझी से महबूब आलम बातचीत हुई. मुलाकात के बाद बाहर निकलने पर महबूब आलम ने कह दिया कि जीतन राम मांझी खेल दिखाएंगे. माले विधायक ने कहा कि मांझी जी गरीबों का सवाल उठाएं और आज भी हम उनसे वही आग्रह करने आए थे.

क्या बिहार में होगा खेला?

जीतन राम मांझी से मुलाकात के बाद महबूब आलम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मांझी जी से हम लोगों का पुराना संपर्क है. वह गरीबों के नेता हैं और हम लोग बराबर उनसे मिलते रहे हैं. आज हम लोग मांझी जी का स्वास्थ्य जानने के लिए आए थे. वह हमसे बड़े हैं और हम लोग उनसे बराबर मिलते रहते हैं. पहले वह बीमार चल रहे थे और उनके स्वास्थ्य का ही हाल-चाल जानने आए हैं. उन्होंने कहा कि मांझी जी बिल्कुल स्वस्थ हैं. पूरी तरह तंदुरुस्त हैं और वो अच्छा खेल दिखाएंगे . 

महबूब आलम ने की मांझी की तारीफ

तेजस्वी यादव के खेल वाली बात पर महबूब आलम ने कहा कि हम वह खेल की बात करने नहीं आए थे. मांझी जी हमेशा गरीबों का सवाल उठाते रहे हैं इसलिए हम लोग आग्रह करने आए थे कि गरीबों का सवाल उठता रहें. हालांकि उन्होंने कहा कि राजनीति की कोई बातचीत नहीं हुई है. लंबे समय से उनसे मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए मिलने आ गए. विधायकों के मामले पर उन्होंने कहा कि हमलोगों को इससे कोई मतलब नहीं है.

मंत्री सुमित सिंह ने क्या कहा?

वहीं, मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि मांझी जी क्या करेंगे इसके बारे में हम नहीं बता सकते हैं, लेकिन वो पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और महबूब आलम भी जनप्रतिनिधि हैं तो दोनों के मुलाकात पर कोई ऐसी टिप्पणी करना बेकार है. उन्होंने कहा कि खेलने का मौसम है तो खेल होगा ही लेकिन जीतेंगे जीत हमारी ही होगी. 

विजय चौधरी क्या बोले?

वहीं महबूब आलम के मांझी से मिलने पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि महबूब आलम आप लोगों के लिए न्यूज़ बनवाने के लिए मांझी जी से मिलने गए थे, ऐसी कोई बात नहीं है. एनडीए के सभी विधायक एकजुट हैं और 128 की संख्या हमारे पास है. फ्लोर टेस्ट में कोई परेशानी नहीं होगी. 

बहरहाल फ्लोर टेस्ट की तारीख 12 फरवरी नजदीक है तो जीतन राम मांझी को लुभाने के लिए महागठबंधन पूरी कोशिश में है. हालांकि जीतन राम मांझी ने पहले ही साफ कर दिया है कि हम लोग बार-बार पाला नहीं बदलते हैं. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं और एनडीए के साथ रहेंगे. 

ये भी पढ़ें:

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में जोड़तोड़ शुरू, इस पार्टी का फायदा होना तय!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget