एक्सप्लोरर

सिलीगुड़ी में पकड़े गए बिहार के सोना तस्कर, गोल्ड के बिस्किट और नकद देख फटी रह गईं आंखें

Crime News: डीआरआई की टीम को सिलीगुड़ी में गोल्ड तस्करी की सूचना मिली थी. इसी के बाद अलग-अलग टीम बनाई गई. 12 गोल्ड बिस्किट और 80 लाख से ऊपर नकद मिले हैं.

Kishanganj News: डीआरआई की टीम ने गुरुवार (11 अप्रैल) को तीन सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसमें से दो बिहार के किशनगंज के रहने वाले हैं जबकि एक शख्स बंगाल का रहने वाला है. टीम ने इनके पास से 12 गोल्ड बिस्किट और 80 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. यह देख टीम की आंखें फटी रह गईं.

गिरफ्तार तीन लोगों में एक किशनगंज के मारवाड़ी युवा मंच का अध्यक्ष दिनेश पारीक भी है. दिनेश पारीक लंबे समय से गोल्ड तस्करी करते आ रहा था. गुरुवार को तस्करी का सोना लाने के लिए एक कार से सिलीगुड़ी गया था. इसी दौरान डीआरआई की टीम ने दिनेश पारीक को गिरफ्तार कर लिया.

गोल्ड तस्करी को लेकर टीम को मिली थी सूचना

दरअसल, डीआरआई की टीम को सिलीगुड़ी में गोल्ड तस्करी की सूचना मिली थी. इसके बाद अलग-अलग टीम बनाई गई. टीम तस्करों का इंतजार करने लगी. इसी दौरान सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से बंगाल के कूच बिहार निवासी बिदुभूषण राय नाम के एक व्यक्ति को टीम ने पकड़ा. उसे टीम डीआरआई के स्थानीय कार्यालय कॉलेज पारा ले गई. यहां पूछताछ शुरू की गई. उसकी तलाशी ली गई तो कमर में बेल्ट से 12 गोल्ड बिस्किट मिले. वह छुपा कर कूच बिहार से सिलीगुड़ी ले आया था और किशनगंज के दिनेश पारीक को देना था.

पूछताछ में बिदूभूषण ने और दो लोगों के नाम का खुलासा किया. दोनों बिहार के किशनगंज के रहने वाले हैं. बताया कि दोनों गुरुवार को ही एक कार (डब्ल्यू बी 74 एएच 4737) से सिलीगुड़ी रुपया लेकर सोना लेने आ रहा हैं. इसके बाद डीआरआई की टीम डिलीवरी के स्थान सिलीगुड़ी के जलपाई मोड़ पर पहुंची. वहीं कार में बैठे किशनगंज के दिनेश पारीक और मनोज सिन्हा को दबोच लिया.

कार की डिक्की में छुपाकर रखे थे लाखों रुपये

कार की तलाशी ली गई तो रुपया बरामद नहीं मिला. गाड़ी के मैकेनिक को बुलाकर बारीकी से जांच कराई गई तो कार में डिक्की के नीचे से 80 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए. इसके बाद टीम ने दिनेश व मनोज को गिरफ्तार कर लिया.

सोने की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक

पूछताछ में कूच बिहार के तस्कर बिदुभूषण ने टीम को बताया कि गोल्ड बिस्किट को बांग्लादेश से तस्करी कर सिलीगुड़ी लाया था. किशनगंज के दोनों तस्करों को रुपया लेकर गोल्ड देना था. गोल्ड का वजन एक किलो 450 ग्राम है. इसका अनुमानित मूल्य एक करोड़ तीन लाख रुपये के आसपास है. डीआरआई एडवोकेट रतन बनिक ने बताया कि गिरफ्तार तीनों तस्करों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. यहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Police Suspend: छपरा के SP गौरव मंगला ने 8 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, जेल भेजने की तैयारी, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget