एक्सप्लोरर

बिहार: लालू यादव के फोन प्रकरण पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का अटैक,कही ये बातें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर ट्वीट जारी कर कहा है कि लालू यादव ने एक बार फिर से जंगल राज का ट्रेलर दिखाया है

पटना: बिहार में विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से ठीक एक रात पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी के एक दावे ने सियासी घमासान बरपा दिया. दरअसल पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जेल से एनडीए के विधायक को फोन कर उन्हें मंत्री पद का लालच देने का आरोप लगाया साथ हीं लालू प्रसाद यादव का वह ऑडियो भी वायरल होने लगा. जिसमें वह कथित तौर पर राजद सुप्रीमों द्वारा भाजपा विधायक को फोन कर मंत्री बनाने का ऑफर दिया जा रहा है. इसके बाद राजनीतिक तापमान कुछ ऐसा चढ़ा कि जहां एक ओर सत्ताधारी दल इस मामले पर सीबीआई की जांच तक की बात करने लगी वहीं विपक्ष लगातार इस ऑडियो क्लीप को नकारता रहा और लालू यादव के आाज की नकल इसे बताता रहा.इन सबके बीच अध्यक्ष पद का चुनाव भी संपन्न हुआ और नए विधानसभा अध्यक्ष एनडीए के विजय सिन्हा सर्वसम्मति से चुन लिए गए.मगर ऑडियो का मामला अब भी तूल पकड़े हुए है. इस वायरल ऑडियो पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर अपनी भावना व्यक्त की.

लालू यादव के ऑडियो पर गिरिराज सिंह का बयान

लालू प्रसाद द्वारा जेल से भाजपा विधायक को फोन कर मंत्री बनाने का प्रलोभन देने के की चर्चा आज राजनीतिक गलियारों में चरम पर है. बिहार की सत्ताधारी जेडीयू-बीजेपी ने एक साथ लालू परिवार पर हमला बोला है. बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर ट्वीट जारी कर कहा है कि लालू यादव ने एक बार फिर से जंगल राज का ट्रेलर दिखाया है.

गिरिराज सिंह का आरोप राजद-कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को किया है कमजोर

गिरिराज सिंह ने ट्वीट के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा है कि..राजद की राजनीति ऐसी ही रही है .. राजद और कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को कमजोर किया है,और अब लोकतंत्र उन्हें कमजोर कर रहा है. लालू यादव के इस कदम ने एक बार फिर जंगल राज का ट्रेलर दिखाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
बिहार में 12 राजस्व अधिकारियों पर एक्शन, मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बिहार में 12 राजस्व अधिकारियों पर एक्शन, मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget