एक्सप्लोरर

Bihar News: सीतामढ़ी में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की डूबकर मौत, मृतकों में एक महिला और 3 बच्चियां

Four People Drowned: नदी में पांव फिसलने के कारण एक बच्ची डूबने लगी, जिसे बचाने के क्रम में सभी लोग डूब गए. पुलिस के मुताबिक परिजन ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.

Four Members Of Same Family Drowned: बिहार के सीतामढ़ी जिले में गुरूवार (24 अक्टूबर) को तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई. चारों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं. घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतकों के घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं. जो भी घटना को सुन रहा है, उसका दिल व्यथित हो जा रहा है कि एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत हो गई है. घटना बेला थाना क्षेत्र की है. 

मृतक में एक महिला तीन बच्चियां शामिल

घटना जिले के बेला थाना क्षेत्र के उसरैना टोले मोहनपुर गांव की है, जहां दोपहर में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में तीन बच्ची और एक बुजुर्ग शामिल हैं. मृतकों में मोहनपुर गांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी की 13 वर्षीया पुत्री नाजिया खातून, 8 वर्षीया पुत्री नसरीन खातून, 6 वर्षीया पुत्री जैनब खातून और कमरुद्दीन की 60 वर्षीया मां सगीरा खातून शामिल हैं. तालाब से चारों का शव बरामद होने के बाद गांव में कोहराम मच गया. 

परिजनों का पोस्टमार्टम से इंकार: पुलिस

थानाध्यक्ष रमाशंकर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजन ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. बुजुर्ग मृतका के पति इस्लाम अंसारी ने बताया कि सभी गांव स्थित तालाब में नहाने गए थे. तालाब में काफी फिसलन है. पांव फिसलने के कारण इनमें से एक बच्ची डूबने लगी, जिसे बचाने के क्रम में सभी डूब गए.

इस्लाम ने बताया कि जब वो दोपहर बाद जब घर आए तो बच्चों एवं पत्नी को घर में नहीं देखा, इसके बाद वे तलाश करते हुए तालाब की तरफ गए. तालाब में चारों का शव उपलाता मिला. बता दें कि इस्लाम का पुत्र कमरुद्दीन सऊदी अरब में रहता है, उसे भी इस हृदय विदारक घटना की सूचना दे दी गई है. फिलहाल मृतका के घर में मातम पसरा है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में मारपीट पर उतर आए जनसुराज के नेता, बिजली विभाग के JE के साथ बदसलूकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, इन 78 बालू कंपनियों को अब नहीं मिलेगा कभी टेंडर
बिहार में नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, इन 78 बालू कंपनियों को अब नहीं मिलेगा कभी टेंडर
ना ब्लैक में सिलेंडर… ना LPG के लिए लंबी लाइन, बिहार का ये गांव क्यों है बेफिक्र?
ना ब्लैक में सिलेंडर… ना LPG के लिए लंबी लाइन, बिहार का ये गांव क्यों है बेफिक्र?
'पिताजी ने 20 साल में जो काम किया, मेरी कोशिश...', नालंदा में बोले निशांत कुमार
'पिताजी ने 20 साल में जो काम किया, मेरी कोशिश...', नालंदा में बोले निशांत कुमार
Bihar LPG Crisis: 'सरकार को लोगों से...', बिहार में गैस सिलेंडर के लिए मचे हाहाकार के बीच विपक्ष का बड़ा हमला
'सरकार को लोगों से...', बिहार में गैस सिलेंडर के लिए मचे हाहाकार के बीच विपक्ष का बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
नीट यूजी 2026 आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
Embed widget