एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'मेरा मुंह मत खुलवाइए', राम कृपाल का मीसा भारती पर बड़ा आरोप, कहा- 50 करोड़ रुपये...

Ramkripal Yadav: राम कृपाल यादव दानापुर में एक कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव पर खूब बरसे. उन्होंने कहा कि झारखंड में तेजस्वी यादव का खाता भी नहीं खुलेगा.

Ramkripal Yadav Attack on Lalu Family: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव को लेकर अभी झारखंड दौरे पर हैं और अपने प्रत्याशियों को जीतने के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान वो बिहार में दी गई नौकरी का भी जिक्र झारखंड के चुनावी भाषण में कर रहे हैं. इस पर पाटलिपुत्र लोकसभा से दो बार सांसद रहे बीजेपी नेता और कभी लालू प्रसाद के काफी करीबी रहे रामकृपाल यादव ने ना सिर्फ तेजस्वी यादव बल्कि पूरे लालू परिवार पर हमला किया और पुराने दिनों का राज भी खोला.

'तेजस्वी यादव का खाता भी नहीं खुलेगा'

रामकृपाल यादव ने शनिवार (02 नवंबर) को कहा कि यह लोग रोजगार देंगे, यह लोग तो रोजगार ले लेंगे. इनका स्लोगन है माल दो ,रोजगार लो. मुंह मत खुलवाइए, हमसे कुछ भी इनका छुपा हुआ नहीं है. रामकृपाल यादव ने कहा कि झारखंड में तेजस्वी यादव का खाता भी नहीं खुलेगा. पिछली बार ज्यादा सीट पर चुनाव लड़े थे और केवल एक ही सीट पर जीत पाए थे. इस बार वह भी साफ हो जाएगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के लोगों को वोट कौन देगा? यह लोग क्या है कुछ है भी क्या? यह सब ठग लोग हैं.

उन्होंने लोकसभा चुनाव में चुनाव हारने का कारण भी बताया और मीसा भारती पर 50 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप भी लगाया. रामकृपाल यादव ने पाटलिपुत्र की वर्तमान सांसद और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि किसके पास पैसा है. यह सभी लोग जानते हैं. यह जो ठगबंधन है लुटेरे लोग हैं, अकेले मेरे सीट पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए और पूरे बिहार में भी खर्च किए, लेकिन चार सीटों पर सिमट गए. जितना माफिया सब है. वह सब हमारे पीछे लगा हुआ था.

रामकृपाल ने कहा कि हमको हारने के लिए जमीन माफिया, बालू माफिया, अपराध माफिया सब माफियाओं की होड़ थी. उन्होंने आगे कहा कि पाटलिपुत्र की महान जनता ने पांच लाख से अधिक वोट देकर मुझ पर विश्वास कायम रखा. पिछले बार से मुझे इस बार ज्यादा वोट आया है, लेकिन इन लोगों ने जनता की आंख में धूल झोंक कर, झूठ बोलकर और पैसा खर्च करके पाटलिपुत्र की जनता को वरगलाने का काम किया.

'गरीबों को लूट कर ही तो अरबपति बने'

रामकृपाल ने आगे कहा कि यह अपने आप को गरीबों के मसीहा कहते हैं, लेकिन गरीबों के यह लुटेरे हैं. गरीबों को लूट कर ही तो अरबपति और खरबपति बने हैं. हमसे कुछ छुपा है क्या? मुंह मत खुलवाईये. तेजस्वी यादव के रोजगार देने वाले ट्वीट पर उन्होंने कहा कि यह रोजगार देंगे क्या यह तो रोजगार ले लेंगे. यह 17 महीने सत्ता में रहकर के कैसे नौकरी दिए हैं, सभी को पता है. माल दो नौकरी पाओ. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'हमारे पिता से जिंदगी में एक ही गलती हुई...', लालू यादव की इस भूल का मीसा भारती को है पछतावा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यलाय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यलाय के बाहर खूब हुआ बवाल
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
प्रशांत किशोर को चुनाव के बीच बड़ा झटका, केसी सिन्हा सहित जन सुराज के कई नेता BJP में शामिल
प्रशांत किशोर को चुनाव के बीच बड़ा झटका, केसी सिन्हा सहित जन सुराज के कई नेता BJP में शामिल
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'

Embed widget