एक्सप्लोरर

बिहार में बाढ़ का कहर जारी, अबतक 21 लोगों की मौत, 69 लाख से ज्यादा प्रभावित

बिहार में सबसे ज्यादा 7 लोगों की मौत और 18 लाख से ज्यादा लोग दरभंगा जिले में प्रभावित हैं.राज्य में गंगा, बूढ़ी गंडक, बागमती और घाघरा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैंं.

पटनाः बिहार में बाढ़ से अबतक 21 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 जिलों की 69,03640 आबादी इससे प्रभावित है. आपदा प्रबंधन विभाग से गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक बाढ़ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक 7, मुजफ्फरपुर में 6, पश्चिम चंपारण में 4 और सारण तथा सिवान में दो-दो लोगों की अबतक मौत हो चुकी है.

दरभंगा में स्थिति सबसे ज्यादा खराब

बिहार के 16 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले के 124 प्रखंडों के 1185 पंचायतों की 69,03,640 आबादी बाढ़ से प्रभावित है.

बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1402 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है, जहां अबतक 10,31,783 लोगों ने भोजन किया है.

दरभंगा जिले में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 202 पंचायतों की 18,88,040 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. बिहार के बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमों की तैनाती की गयी है.

कई छोटी-बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर

बिहार के इन जिलों में बाढ का कारण अधवारा समूह नदी, लखनदेई, रातो, मरहा, मनुसमारा, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कदाने, नून, वाया, सिकरहना, लालबेकिया, तिलावे, धनौती, मसान, कोशी, गंगा, कमला बलान, करेह एवं धौंस नदी के जलस्तर का बढ़ना है .

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढी गंडक नदी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं खगडिया में, कमला बलान नदी मधुबनी में, गंगा नदी भागलपुर में, अधवारा नदी सीतामढी में, खिरोई दरभंगा में और घाघरा नदी सिवान में बुधवार को खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

ये भी पढ़ें

पश्चिम विहार रेप केस: दिल्ली में नाबालिग के साथ दरिंदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Coronavirus: देश में पांच राज्यों से आए कोरोना वायरस के 38 प्रतिशत केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget