एक्सप्लोरर

Ganga River Overflow: बक्सर में उफान पर गंगा नदी, बाढ़ का खतरा गहराया, हाई अलर्ट पर प्रशासन

Ganga River: बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बताया कि कोइलवर तटबंध समेत तमाम संवेदनशील तटबंधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. फ्लड फाइटिंग टीमों को हर 3 किलोमीटर पर तैनात किया गया है.

बक्सर में गंगा नदी इन दिनों अपने उफान पर है, केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बक्सर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 59.320 मीटर को पार कर गया है, जिससे जिले में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है. खासकर बक्सर, चौसा, सिमरी, चक्की और ब्रह्मपुर प्रखंडों के निचले इलाकों में गंगा नदी का पानी खेतों और खलिहानों तक पहुंच गया है.

जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क

बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने जब खेतों में गंगा का पानी देखा, तो लोग खुद को और अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे. जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है. सभी प्रखंडों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं. साथ ही अंचल और प्रखंड अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बताया कि कोइलवर तटबंध समेत तमाम संवेदनशील तटबंधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. फ्लड फाइटिंग टीमों को हर 3 किलोमीटर पर तैनात किया गया है. साथ ही आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है, ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

बक्सर जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह और एसपी शुभम आर्य ने खुद गंगा किनारे पहुंच कर हालात का जायजा लिया.  जिलाधिकारी ने जलस्तर के चेतावनी सीमा पार करने की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है और हर प्रखंड में एडवाइजरी जारी कर दी गई है.

वहीं एसपी शुभम आर्य ने बताया कि तटबंधों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को मुस्तैद किया गया है. रामदास ओपी थाना क्षेत्र बाढ़ के पानी से घिर गया है, वहां नाव की व्यवस्था की गई है और थाना कार्य अभी भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है. हालांकि इस गंभीर स्थिति में भी गंगा घाटों पर लोगों की लापरवाही थम नहीं रही.

एसपी शुभम आर्य की लोगों से अपील

बच्चे और बड़े गंगा में स्नान करते नजर आ रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है. स्थानीय पुजारी लाला बाबा ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभिभावकों के साथ-साथ प्रशासन को भी यहां लगातार निगरानी रखनी चाहिए, ताकि कोई अनहोनी न हो. वहीं एसपी शुभम आर्य ने लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों पर ध्यान रखें, गंगा किनारे न जाने दें.

ये भी पढ़ें: किशनगंज में PK ने दी मुसलमानों को नसीहत, याद दिलाई पैगम्बर की हदीस, EC पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget