एक्सप्लोरर

किशनगंज में PK ने दी मुसलमानों को नसीहत, याद दिलाई पैगम्बर की हदीस, EC पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने किशनगंज में चुनाव आयोग को घेरा और कहा कि चुनाव आयोग का एसआईआर बीजेपी का षडयंत्र है. जिनका भी नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है, वो जन सुराज से संपर्क करें.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार को किशनगंज में बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में जनसभा करने पहुंचे. किशनगंज के बहादुरगंज में जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बिहार में जारी विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर केंद्रीय चुनाव आयोग को घेरा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का यह अभियान बीजेपी का षड्यंत्र है.

'आयोग नागरिकता तय नहीं कर सकता'

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग आपकी नागरिकता तय नहीं कर सकता है. अगर आपका नाम वोटर लिस्ट से कटता है तो आप जन सुराज से संपर्क करिए. हमलोग आपकी लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने मुसलमानों से मुखातिब होते हुए कहा कि "जिस कौम को अपने रहनुमाओं की समझ न हो, उसके ऊपर जालिम हुक्मरानों को मुस्सलत कर दिया जाता है. ये बातें हम नहीं, बल्कि पैगंबर साहब ने कही है. अपने नबी की बातों को गौर करें एवं अपने बच्चों की शिक्षा-रोजगार एवं भविष्य को लेकर आगे आएं"

प्रशांत किशोर ने इस अभियान को लेकर बिहार और केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इसी वोटर लिस्ट से वोट लेकर मोदी पीएम बन गए. यह तो बीजेपी और नीतीश कुमार बताएं कि उनकी सरकार के दौरान नेपाल और बांग्लादेश के नागरिकों का नाम बिहार की मतदाता सूची में कैसे जुड़ गया. नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए कि नेपाल और बांग्लादेश के लोग बिहार के संसाधनों और सुविधाओं का लाभ कैसे उठा रहे हैं. 

प्रशांत किशोर का आरजेडी पर निशाना

प्रशांत किशोर ने एक सवाल के जवाब में आरजेडी पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि बिहार में 15 साल लालू-राबड़ी की सरकार थी, 3 साल तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम रहे. 18 सालों में उन्होंने सीमांचल के युवाओं की शिक्षा, रोजगार के लिए क्या किया? असल में आरजेडी मुस्लिमों को अपने लालटेन का किरासन तेल समझती है.

मुसलमान इनके लालटेन में किरासन तेल बन कर जल रहा है. मुसलमानों के बच्चों का भविष्य जल रहा है और रौशनी लालू यादव के घर पर हो रही है. किशनगंज के मुस्लिमों के घर में अंधेरा है, आपके बच्चे बाहर जाकर 10-12 हजार की नौकरी के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन आपका वोट लेकर लालू-तेजस्वी अपने घर में रौशनी कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 'मेहनती बीएलओ को बोनस दें', BLO पर दिए बयान पर बोले मुकेश सहनी- गलत तरीके से मेरी बात को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget