एक्सप्लोरर

बिहार: अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

रोहित अपने पांच दोस्तों के साथ कार में डीजल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. उस पेट्रोल पप पर डीजल नहीं मिलने के बाद वह दूसरे पेट्रोल पंप पर चला गया. वहां से डीजल भराकर लौटने के दौरान सभी हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई.

मोतिहारी/नवादा: बिहार के नवादा और पूर्वी चंपारण जिले में बीते 24 घंटे में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहली घटना नवादा जिले की है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहरपर गांव के पास शनिवार की सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में मैजिक वाहन ने जोरदार टक्‍कर मार दी.

दो लोगों की मौके पर हुई मौत 

इस हादसे में मैजिक के चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि तीन अन्‍य लोग जख्‍‍‍‍मी हो गए. मृतकों में नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी ड्राइवर बहादुर चौहान और उसी गांव के सुखदेव चौहान शामिल हैं. घायलों को सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैजिक बिहारशरीफ की तरफ से आ रही थी. उसपर कई लोग सवार थे. 

इसी दौरान नहरपर गांव के समीप तेज रफ्तार मैजिक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई. सड़क हादसे की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा दिया. वहीं, मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी.

डीजल भरा कर लौटने के दौरान हुआ हादसा 

वहीं, दूसरी घटना पूर्वी चंपारण जिले की है. मिली जानकारी अनुसार जिले के रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के तिलावे पुल के पास स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रही लॉरी से टकरा गई. इस हादसे में कार में बैठे तीन युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई. जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना शुक्रवार की रात करीब नौ बजे की है.

बता दें कि रामगढ़वा चिकनी निवासी रोहित कुमार उर्फ भोला अपने दोस्तों दीपक कुमार गुप्ता, गोलू कुमार गुप्ता, बिट्टू कुमार, संजीव कुमार और अमित कुमार के साथ कार से रामगढ़वा पेट्रोल पंप पर कार में डीजल भराने गया था.  पेट्रोल पंप पर डीजल नहीं मिलने के कारण रोहित डीजल लेने आमोदेई चौक स्थित पेट्रोल पंप पर चला गया. तेल लेने के बाद वो अपने दोस्तों को घर छोड़ने रामगढ़वा बाजार जा रहा था. 

इसी दौरान तिलावे पुल के समीप सभी हादसे का शिकार हो गए. मृतकों में दीपक कुमार गुप्ता, गोलू कुमार गुप्ता और रोहित कुमार शामिल हैं. जबकि घायलों में तीन अन्य दोस्त शामिल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें -

DMCH में जलजमाव पर भड़के पप्पू यादव, मंगल पांडेय पर साधा निशाना, कहा- 'बेशर्म' स्वास्थ्य महकमा...

मांझी की नीतीश कुमार को नसीहत, लॉकडाउन समाधान नहीं; कोविड से निपटने के लिए करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'

वीडियोज

Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget