एक्सप्लोरर

मांझी की नीतीश कुमार को नसीहत, लॉकडाउन समाधान नहीं; कोविड से निपटने के लिए करें ये काम

कोरोना की दूसरी लहर में बिहार की स्वास्थ्य व्यस्वस्था चरमरा गई है. सूबे के अमूमन हर जिले में अस्पतालों के कुव्यवस्था की तस्वीर सामने रही है. खासकर बीते कुछ दिनों से सूबे के बदहाल अस्पतालों, पीएचसी, एपीएचसी समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं.

पटना: कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बिहार में 5 मई से 15 मई लॉकडाउन लागू किया गया था. लेकिन कोरोना की चेन को तोड़ने में लॉकडाउन के सकारात्मक परिणाम को देखते हुए उसे 1 जून तक बढ़ा दिया गया है. तकरीबन एक महिने से लागू लॉकडाउन का कोरोना के आंकड़ों पर असर दिख रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है. साथ रिकवरी रेट में वृद्धि दर्ज की गई है, जो सुकून देने वाली बात है. 

स्वास्थ्य केन्द्रों को सुव्यवस्थित करना होगा

इस बात के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है. साथ ही उन्हें सलाह भी दी है. हम सुप्रीमो मांझी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, " अपने बेहतर और अद्वितीय कार्य से कोरोना में कमी लाने के लिए नीतीश कुमार जी को धन्यवाद. वैसे लॉकडाउन कोविड का समाधान नहीं. सही मायने में स्वास्थ्य संकट से निपटना है तो गांवों के उप स्वास्थ्य केन्द्रों तक को सुव्यवस्थित करना होगा ताकि भविष्य में स्वास्थ्य संकटो से निपटा जा सके."

 

लगातार हमलावर है विपक्ष

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर में बिहार की स्वास्थ्य व्यस्वस्था चरमरा गई है. सूबे के अमूमन हर जिले में अस्पतालों के कुव्यवस्था की तस्वीर सामने रही है. खासकर बीते कुछ दिनों से सूबे के बदहाल अस्पतालों, पीएचसी, एपीएचसी समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. विपक्ष भी लगातार इस मुद्दे पर सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रहा है. 

हालांकि, जेडीयू के नेता सरकार और मुख्यमंत्री के बचाव में उतर गए हैं. बीते दिनों जेडीयू नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने आरजेडी पर निशाना साधा था. अस्पतालों की बदहाली पर सवाल उठा रहे आरजेडी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि अब न्यायालय से पुरुस्कृत घोटाला शिरोमणि भी लाठी के बजाय कलम और डॉक्टरों को बिहार से भगाने के बदले स्वास्थ्य सेवा की बात करने लगे हैं. यही है नीतीश इफेक्ट.

यह भी पढ़ें -

आठ साल की बच्ची की 28 साल के शख्स से शादी! जानें क्या है बिहार की 'बालिका वधु' की सच्चाई

तेज प्रताप और रोहिणी का सुशील मोदी पर 'डबल अटैक', जलजमाव के बाद दोनों ने BJP नेता पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget