एक्सप्लोरर

Bihar Exit Poll Result 2024: बिहार में NDA और I.N.D.I.A गठबंधन में कौन किस पर भारी? एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल ने चौंकाया

Bihar Lok Sabha Election Exit Poll 2024: बिहार में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इसके साथ ही यहां 'इंडिया' और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर है. बिहार की सीटों पर एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल जानिए.

Bihar ABP Cvoter Exit Poll: बिहार की सियासत अपने आप में हमेशा से खास रही है. इस बार भी लोकसभा चुनाव में बिहार की काफी चर्चा हो रही है. लोकसभा चुनाव के पहले से बिहार की राजनीति चरम पर है. विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की नींव बिहार की धरती पर रखी गई थी. सीएम नीतीश ने इसकी अगुवाई की थी. हालांकि बाद में वो एनडीए में शामिल हो गए. इस बदले हुए समीकरण को लेकर भी लोगों के मन में काफी जिज्ञासा है. अब चुनाव खत्म हो चुका है. लोगों की नजर देश के साथ-साथ बिहार पर भी है. चुनाव का रिजल्ट 4 जून को आ रहा है लेकिन इससे पहले बिहार की सीटों को लेकर एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर (ABP News CVoter Exit Poll) के जरिए एग्जिट पोल कराया है.

एबीपी न्यूज़ सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़े हैरान करने वाले हैं. एग्जिट पोल में बिहार में इंडिया गठबंधन को 40 सीटों में से तीन से पांच सीटें मिलती दिख रही हैं. इसके अनुसार अगर देखा जाए तो महागठबंधन को पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार बढ़त मिलती दिख रही है. एनडीए की बात करें तो बिहार में 40 सीटों में 34 से 38 सीटें मिलती दिख रही हैं. 2019 के चुनाव में एनडीओ को 39 सीट पर जीत मिली थी.

क्या है सीटों का समीकरण?

2019 के चुनाव में और इस बार के चुनाव में बिहार के समीकरण भी बदल गए हैं. इस बार एनडीए में ज्यादा पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ीं हैं. एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी आर, 'हम' और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम एक साथ रही. बीजेपी 17, जेडीयू 16, एलजेपी आर 5, 'हम' 1 और आरएलएम एक सीट पर चुनाव लडी. वहीं, 'इंडिया' गठबंधन में कुछ नए साथी जुड़े तो कुछ बिछड़ भी गए. 'इंडिया' गठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई, और वीआईपी पार्टी साथ रही. इसमें आरजेडी के पास 26, कांग्रेस 9 और लेफ्ट के पास 5 सीट थी, लेकिन आरजेडी ने अपनी तीन सीट वीआईपी को दे दी.

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 40 में 39 सीट पर जीत मिली थी. महागठबंधन ने एक सीट किशनगंज जीती थी. इस बार सीटों का गणित बदलता दिख रहा है.

ये भी पढे़ं: Elections 2024: 'सिर्फ POK नहीं कई ऐसे राष्ट्रीय मुद्दे हैं...', जीतन राम मांझी ने बता दिया क्यों चाहिए 400 पार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget