एक्सप्लोरर

'लड़ जाएंगे… मर जाएंगे', तेज प्रताप यादव ने क्यों कही ये बात? बिहार चुनाव से पहले बताया आगे का एजेंडा

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप ने कहा कि जिस तरीके से महुआ के लोगों को हमने काम कराकर दिया है, उसी तरीके से बिहार के लोगों को हम काम कराकर देंगे. वे मीडिया से बात कर रहे थे.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बिहार चुनाव से पहले अपनी तैयारी कर रहे हैं. लोगों के बीच जा रहे हैं. सभाएं कर रहे हैं. आगे का प्लान बना रहे हैं. इस बीच शुक्रवार (05 सितंबर, 2025) को मीडिया से बातचीत में उन्होंने एक बड़ी बात कही. साफ कहा कि वे बिहार के मर-मिटने को तैयार हैं. उन्होंने आगे का एजेंडा भी बताया.

'हम स्मार्ट गांव बनाकर देंगे'

मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा, "जिस तरीके से पिता जी ने कहा था कि स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट गांव चाहिए तो हम स्मार्ट गांव बनाकर देने का काम करेंगे. यह मेरा वादा है. इसके लिए हम लड़ जाएंगे… मर जाएंगे, लेकिन ये काम हम कराके रहेंगे. जिस तरीके से महुआ के लोगों को हमने काम कराकर दिया है, उसी तरीके से बिहार के लोगों को हम काम कराकर देंगे."

'हम अब उस संगठन में नहीं…'

एक सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम अब उस (आरजेडी) संगठन में नहीं हैं, इसलिए अब हम उस पर कुछ नहीं कहना चाहते. महागठबंधन के लोग मेरे साथ आ रहे हैं. हमारे साथ तो सब लोग जुड़ रहे हैं. सब लोग जनता के बीच जाने के लिए अपने-अपने तरीके से रास्ता खोजता है, लेकिन हम गांव की पगडंडियों को पकड़कर चलना चाहते हैं. 

कई जिलों में सभा कर चुके तेज प्रताप

बता दें कि आरजेडी से छह साल के लिए निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने 'टीम तेज प्रताप यादव' बनाकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव है तो वे खुद तो लड़ेंगे ही साथ ही कई और लोगों को भी मैदान में उतारेंगे. चुनाव से पहले वे अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं. बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, मनेर (पटना), महुआ (वैशाली) समेत कई अलग-अलग जगहों पर सभाएं कर चुके हैं. 

तेज प्रताप यादव का कहना है कि वे जहां भी जा रहे हैं उनके साथ युवाओं की भीड़ दिख रही है. वे युवाओं के लिए काम करना चाहते हैं. अब देखना होगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव आरजेडी के बिना अपने दम पर कितना सफल हो पाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget