एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को बताया लफुआ, CM नीतीश कुमार को दे दी बड़ी सलाह

Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि नाचना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन सड़कों पर जिस तरह से लफुआ की तरह नाच रहे हैं, आपकी क्या छवि बन रही है? पढ़िए और क्या कहा है.

पटना के मिलर स्कूल के मैदान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से शुक्रवार (05 सितंबर, 2025) को महारैली का आयोजन हुआ. रैली में काफी भीड़ उमड़ी. इस मौके पर पार्टी के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोग कह रहे थे ताकत दिखाने के लिए यह रैली है, अगर ताकत दिखानी होती तो गांधी मैदान में रैली करते. 

महारैली को संबोधित करते हुए एक तरफ जहां कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की तो दूसरी ओर तेजस्वी यादव को लफुआ कह दिया. तेजस्वी यादव ने कुछ दिनों पहले पटना के मरीन ड्राइव पर रात में डांस किया था. इस पर तंज कसते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अपनी छवि को तो अच्छा रखिए, यह क्या लफुआ की तरह डांस करते हैं. नाचना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन सड़कों पर जिस तरह से लफुआ की तरह नाच रहे हैं, आपकी क्या छवि बन रही है?

नीतीश कुमार का नाम लिए बिना क्या दी सलाह?

उपेंद्र कुशवाहा जहां से भाषण दे रहे थे उसके पास में ही जेडीयू कार्यालय भी है. ऐसे में मंच से नीतीश कुमार या जेडीयू का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, "मैं आज भी मंच से कह रहा हूं… बाउंड्री वॉल के पीछे पार्टी कार्यालय में बैठे हुए लोग सुन रहे होंगे, मैं कहना चाहता हूं कि उत्तराधिकारी उसी विरासत का होना चाहिए जिस पार्टी को कोई भी आगे बढ़ाना चाहता है. समय रहते अगर नहीं तय हुआ तो शोषित समाज दल जिस रूप में समाप्त हुआ नुकसान उस रूप में भी हो सकता है." बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा यहां नीतीश कुमार के बेटे निशांत को उत्तराधिकारी बनाने की बात कर रहे थे.

'पार्टी की विरासत संभालने के लिए उत्तराधिकारी चाहिए'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज सबसे बड़ा दिन यह है कि जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि है. जगदेव प्रसाद अपने समय में शोषित-वंचित के बड़े नेता थे. वह दबे-कुचले की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन उनकी हत्या हो गई थी. अचानक उनकी मृत्यु से उनकी लड़ाई वहीं से समाप्त हो गई थी. अगर समय से उनकी मृत्यु हुई रहती तो उनकी पार्टी मजबूत रहती और उत्तराधिकारी का वह चयन कर देते, लेकिन उस समय उत्तराधिकारी का चयन नहीं कर पाए थे. अगर उत्तराधिकारी चयन करते तो नीतीश कुमार भी हो सकते थे. किसी पार्टी की विरासत संभालने के लिए उत्तराधिकारी होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget