एक्सप्लोरर

Bihar Elections Result: रुझानों में महागठबंधन ने लगाई सेंचुरी, तेजस्वी की कप्तानी में मैदान में उतरी थी टीम

Bihar Elections Result: बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. मतगणना के लिए 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.

नई दिल्ली: बिहार चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में महागठबंधन ने बढ़त बना कर रखी है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे महागठबंधन ने रुझानों में 100 का आंकड़ा पार कर गया है. एक अहम बात यह भी है कि महागठबंधन ने एनडीए पर दोगुने का बढ़त बना कर रखी है.

खबर लिखे जाने तक ताजा रुझान की बात करें तो एनडीए के पक्ष में 59 और महागठबंधन के पक्ष में 100 रुझान जाते दिख रहे हैं. एक्सपर्ट के शुरुआती एक घंटे में पोस्टल बैलट की गिनती में अगर महागठबंधन को बढ़त दिख रही है तो हो सकता है ईवीएम की गिनती में भी महागठबंधन बढ़त बना सकता है.

दरअसल पोस्टल बैलट में बीजेपी-जेडीयू की पकड़ मानी जाती है लेकिन इसमें महागठबंधन को बढ़त का मतलब है कि नौकरीपेशा मिडिल क्लास वोट बैंक में भी महागठबंधन ने सेंध लगाई है. चुनाव के असली माहौल का अंदाजा सुबह 10 बजे के बाद लगना शुरू होगा जब ईवीएम के राज खुलने शुरू होंगे.

तेजस्वी को मिलेगा जन्मदिन का तोहफा या नीतीश को एक मौका? तमाम एग्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त मिल रही है लेकिन क्या नीतीश कुमार का विश्वास काम करेगा. पिछले कुछ समय से एक बड़े सवाल 'बिहार में का बा' का जवाब आज मिल जाएगा. कल आरजेडी के मुखिया तेजस्वी यादव ने अपना जन्मदिन मनाया है, अब देखना है कि जनता उन्हें गिफ्ट में सीएम की कुर्सी देती है या नहीं.

वहीं नीतीश कुमार तो कह चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है. ऐसे में जनता क्या उन्हें एक मौका और देगी. वहीं चिराग पासवान पर भी लोगों की निगाहें टिकी हैं कि नजीतों के के बाद वो क्या रुख अपनाते हैं. नई खिलाड़ी पुष्पम प्रिया पर भी लोग नजर रखे हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget