एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को बताया 'जंगल राज का युवराज', राम मंदिर का भी किया जिक्र | 10 बड़ी बातें

पीएम ने उत्तर बिहार के दरभंगा और मुजफ्फरपुर के साथ ही राजधानी पटना में एक के बाद एक तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किया.

दरभंगा/मुजफ्फरपुर/ पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी राजद के पिछले शासनकाल पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को 'जंगल राज का युवराज' करार दिया और दस लाख सरकारी नौकरियों के उनके वादे पर उन्हें आड़े हाथ लिया. पीएम ने उत्तर बिहार के दरभंगा और मुजफ्फरपुर के साथ ही राजधानी पटना में एक के बाद एक तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत हिंदुत्व से की और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने का जिक्र किया.

पीएम की रैली की 10 बड़ी बातें

1- प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रदेश की जनता को चेताया कि अगर राज्य को 'बीमार' करने वाले लोग फिर से सत्ता में आ गए तो बिहार को कोरोना के साथ ही कुशासन की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी. मोदी ने तेजस्वी यादव के चुनावी वादे पर सवाल उठाते हुए दावा किया, ''सरकारी नौकरी तो छोड़िए, इन लोगों के आने का मतलब है, नौकरी देने वाली प्राइवेट कंपनियां भी बिहार से भाग जाएंगी.''

2- प्रधानमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन समझा जाता है कि उनका संकेत बिहार में लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती राजद सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर था. उन्होंने कहा कि आज बिहार के सामने कोरोना वायरस महामारी से निपटने और बिहार को 'बीमार' करने वाली ताकतों से निपटने की दोहरी चुनौती है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में एक-एक वोट जरूरी है.

3- मोदी ने कहा, ''जैसे कोरोना से निपटने के लिये मास्क और दो गज की दूरी जरूरी है, वैसे ही बिहार को बीमार करने वाली ताकतों से निपटने के लिये राजग के पक्ष में एक-एक वोट जरूरी है.'' उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ''जिन लोगों ने सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचा, बिहार के एक-एक व्यक्ति के साथ अन्याय किया, दलितों-पिछड़ों-वंचितों का हक भी हड़प लिया, क्या वे लोग बिहार की उम्मीदों को समझ पाएंगे?''

4- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव का नाम लिये बिना प्रधानमंत्री ने कहा, '' 'जंगलराज के युवराज' से बिहार की जनता पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर और क्या अपेक्षा कर सकती है? जंगलराज के युवराज से क्या उम्मीद कर सकते हैं कि बिहार आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) का केंद्र बनेगा, या क्या वह आधुनिकता के किसी क्षेत्र में प्रदेश को आगे ले जा सकते हैं. ''

5- उन्होंने कहा कि ये समय बड़ी बड़ी, हवा हवाई बातें करने वालों को नहीं, बल्कि जिनके पास अनुभव है, जो बिहार को गहरे अंधेरे से निकालकर यहां लाए हैं, उन्हें दोबारा चुनने का है.

6- पीएम मोदी ने कहा, ''यह चुनाव आने वाले दशक में, इस सदी में बिहार के भविष्य को तय करेगा. आपका एक वोट यह तय करेगा कि आत्मनिर्भरता का संकल्प लेकर निकले भारत में बिहार की भूमिका क्या होगी? आपका एक वोट तय करेगा कि आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य कितनी तेज़ी से हम पूरा कर पाएंगे.''

7- विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'अपना काम, अपना कारोबार करने वालों के साथ इन लोगों का जो बर्ताव रहा है, उसे तो बिहार के लोग कभी नहीं भूल सकते. रंगदारी दी तो बचेंगे, नहीं तो किडनैपिंग इंडस्ट्री (अपहरण उद्योग) का कॉपीराइट तो उन लोगों के पास ही है. इसलिए, इनसे सावधान रहना है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों का मंत्र 'पैसा हजम परियोजना खत्म' था और उन्हें 'कमीशन' शब्द से इतना प्रेम था कि 'कनेक्टिविटी' (संपर्क) पर कभी ध्यान ही नहीं दिया और ऐसे लोग बिहार के हित के बारे में नहीं सोच सकते. उन्होंने कहा कि इनकी (विपक्ष की) राजनीति झूठ, फरेब और भ्रम पर आधारित है और इनके पास न तो विकास का कोई खाका है और न ही कोई अनुभव है.

8- राजद सहित विपक्ष के विकास एवं रोजगार के वादे पर तंज करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''वे दल जो बिहार के उद्योगों को बंद करने के लिए बदनाम हैं, जिनसे निवेशक कोसों दूर भागते हैं, वो लोग बिहार के लोगों को विकास के वायदे कर रहे हैं.'' गौरतलब है कि राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी चुनावी सभाओं में 10 लाख नौकरी देने और विकास के मुद्दे को उठा रहे हैं .

9- अध्योया में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने का जिक्र करते हुए मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, ''वे सियासी लोग, जो बार-बार हमसे तारीख पूछा करते थे, वे बहुत मजबूरी में हैं. आज वे लोग भी तालियां बजा रहे हैं.'' उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों में बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है और आज मां सीता अपने नैहर (मायके) को तो प्रेम से निहार ही रही होंगी.

10- मोदी ने कहा कि राजग सरकार आधारभूत ढांचे पर निवेश कर रही है, गांवों के पास बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोर दे रही है, उसका लाभ बिहार के लोगों को मिलने वाला है. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान आरक्षण को 10 वर्ष के लिये बढ़ाने, गरीबों के लिये 10 प्रतिशत आरक्षण देने सहित सरकार की जन कल्याण योजनाओं का भी जिक्र किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget