एक्सप्लोरर

लोकनीति सर्वे: जानिए NDA और महागठबंधन में किसको मिल सकता है स्पष्ट बहुमत, सीएम की पहली पसंद कौन?

सर्वे के मुताबिक राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है.बिहार में पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर को और तीसरे चरण का सात नवंबर को होगा.

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सात दिन बाद यानी 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा. राज्य के सभी दल इस वक्त जनता को रिझाने में लगे हुए हैं. चुनाव को लेकर लोकनीति और सीएसडीएस ने एक सर्वे किया है. इस सर्वे के मुताबिक राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है.

किसकों कितनी सीटें मिलेंगी?

सर्वे के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 133-143 सीटें मिल सकती हैं. वहीं महागठबंधन को 88-98 सीटें और इस बार अकेले चुनाव लड़ रही एलजेपी को 2-6 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती हैं.

सीएम के रूप में पहली पसंद कौन?

सर्वे के मुताबिक, राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की पहली पसंद वर्तमान सीएम नीतीश कुमार ही हैं. करीब 31 फीसदी लोगों ने नीतीश को अपनी पहली पसंद बताया है. वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को 27 फीसदी लोगों ने सीएम के रूप में अपनी पहली पसंद चुना है. तेजस्वी यादव राज्य के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

बता दें कि सर्वे में 55 फीसदी बीजेपी समर्थकों ने नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने पर सहमित जताई. वहीं, जेडीयू के 93 फीसदी समर्थकों ने भी सीएम के लिए नीतीश कुमार को चुना.

बिहार में तीन चरणों में होने हैं चुनाव

बता दें बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे. पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे. दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर को और तीसरे चरण का सात नवंबर को होगा. चुनाव के नतीजे दस नवंबर को आएंगे.

यह भी पढ़ें-

रामविलास पासवान की श्रद्धांजलि सभा में एक साथ दिखे चिराग, तेजस्वी और सीएम नीतीश, यहां देखें खास तस्वीरें

राहुल गांधी की नाराजगी के बाद भी कमलनाथ का माफी मांगने से इनकार, शिवराज ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget