एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की नाराजगी के बाद भी कमलनाथ का माफी मांगने से इनकार, शिवराज ने साधा निशाना

कमलनाथ ने कहा है कि यह मेरी निजी राय है. मैं इस टिप्पणी पर माफी नहीं मांगूंगा, क्योंकि मैंने पहले ही इस पर खेद व्यक्त कर दिया है.सीएम शिवराज ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कमलनाथ को पार्टी के सभी पदों से हटाने की मांग की है.

भोपाल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की नाराजगी के बाद भी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कलनाथ ने अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है. कलनाथ ने एमपी की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहा था. इसके बाद राहुल गांधी ने कहा था कि कमलनाथ ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, उसे सही नहीं ठहराया जा सकता.

वह राहुल जी की राय है- कमलनाथ

कलनाथ अपने बयान पर खेद तो जता चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है. कमलनाथ ने कहा है कि यह मेरी निजी राय है. मैं इस टिप्पणी पर माफी नहीं मांगूंगा, क्योंकि मैंने पहले ही इस पर खेद व्यक्त कर दिया है. ‘आइटम’ वाली टिप्पणी पर राहुल के आपत्ति जताने को लेकर पूछे गये सवाल पर कमलनाथ ने कहा, ‘’वह राहुल जी की राय है और उनको बताया गया था कि किस संदर्भ में मैंने यह कहा था. मैंने साफ कर दिया कि मैंने किस संदर्भ में कहा था। (इस पर) और कहने की आवश्यकता नहीं है.’’

कमलनाथ ने क्या कहा था?

ग्वालियर की डबरा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने रविवार को कहा था कि कांग्रेस के प्रत्याशी ‘सामान्य व्यक्ति’ हैं, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी ‘आइटम’ हैं. उनकी इस टिप्पणी पर विरोध शुरू हो गया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य पार्टी नेताओं ने सोमवार को राज्य में विभिन्न जगहों पर धरने पर बैठकर दो घंटे का मौन व्रत किया.

सीएम शिवराज ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कमलनाथ को पार्टी के सभी पदों से हटाने की मांग भी की है. इसके बाद, कमलनाथ ने अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया था और कहा था कि उन्होंने कुछ भी असम्मानजनक नहीं कहा है. इसके अलावा, चुनाव आयोग ने कमलनाथ की टिप्पणी पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

कांग्रेस कमलनाथ के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी- शिवराज

सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर अपना हमला तेज कर दिया है. चौहान ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस ने इन्हें (कमलनाथ) अब तक मध्य प्रदेश का कांग्रेस अध्यक्ष क्यों बना रखा है? तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए मुरैना जिले के जौरा में चुनाव प्रचार करने आये चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने ये स्वीकार किया कि कमलनाथ ने गलती की. उनसे सवाल यह है कि यदि गलती की है तो आप क्या कार्रवाई करेंगे? दूसरी बात कमलनाथ ‘सीना जोरी’ कर रहे हैं और गलती स्वीकार नहीं कर रहे हैं.

क्या कमलनाथ ने अपनी अलग कांग्रेस बना ली?- शिवराज

इतना ही नहीं शिवराज ने कहा, ‘’मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता मानेंगे किसकी, राहुल गांधी जी की मानेंगे या कमलनाथ जी की मानेंगे. कांग्रेस की स्थिति तो ये हो गई है, एक दिल के टुकड़े हज़ार हुए, कोई इधर गिरा, कोई उधर गिरा.’’

यह भी पढ़ें-

इमरती देवी पर कमलनाथ के कमेंट से राहुल खफा, कहा- ऐसी भाषा को सही नहीं ठहराया जा सकता

कमलनाथ की विवादित टिप्पणी के मामले पर खुशबू सुंदर ने कहा- मेरा कांग्रेस छोड़ने का फैसला सही साबित हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget