एक्सप्लोरर

Bihar Elections: मतदान से पहले CM नीतीश पर बरसे चिराग पासवान, जानें तेजस्वी यादव ने क्या कहा है

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान होना है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. वोटिंग से ऐन पहले चिराग पासवान ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. वहीं तेजस्वी यादव ने लोगों से नए बिहार के निर्माण के लिए वोट देने की अपील की है.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ऐन पहले लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राज्य के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला और चुनाव के परिणामों के बाद बीजेपी को छोड़ आरजेडी के साथ जाने की तैयारी कर चुके हैं साहब. उन्होंने इस बार सिर्फ विकास के नाम पर वोट देने की अपील की. वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों से बेहतर भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी और विकास के लिए मतदान करने को कहा.

तेजस्वी यादव ने वोटिंग से पहले ट्वीट किया और कहा, "आज प्रथम चरण के मतदान के दिन बिहारवासियों के बेहतर भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, विकास और नए दौर में नए बिहार के निर्माण के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे और महागठबंधन के साथ बदलाव के सहभागी बने. जय हिंद. जय बिहार."

एलजेपी सांसद चिराग पासवान ने वोटिंग शुरू होने से पहले एक के बाद एक कई ट्वीट किए. उन्होंने अपने पहले ट्वीट में कहा, "बिहार की बेबसी को बदलने के लिए जो रोड मैप 4 लाख बिहारियों के द्वारा बनाया गया, उसे पढ़ें और अपने खुद के भविष्य की लिए उठ कर सिर्फ़ विकास के नाम पर इस बार वोट दें. हम सभी बिहारियों को मिल कर ही बिहार को और बर्बाद होने से बचाना होगा. #नीतीशमुक्तसरकार."

दूसरे ट्वीट में चिराग ने बिहार 1st बिहारी 1st की बात की और लिखा, "पहले 15 वर्ष बदनाम था बिहार. दूसरे 15 वर्ष में बदहाल है बिहार. लेकिन अब आप सब के आशीर्वाद से नीतीश मुक्त सरकार कर बिहार 1st बिहारी 1st बनाना है. नीतीश कुमार जी से ज़्यादा सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ रही है और नीतीश कुमार जी से ज़्यादा सीटें जीत कर भाजपा-लोजपा सरकार बनेगी."

चिराग ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "आदरणीय नीतीश कुमार जी को दिया गया एक भी वोट ना सिर्फ़ बिहार को कमजोर और बर्बाद करेगा बल्कि आरजेडी व महागठबंधन को मज़बूत करेगा. चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा को छोड़ आरजेडी के साथ जाने की तैयारी कर चुके हैं साहब. आरजेडी के आशीर्वाद से पहले भी सरकार बना चुके हैं."

चिराग ने मतदाताओं से वोटिंग करने की अपील करते हुए कहा, "प्रथम चरण के मतदान में आप सभी से अपील है कि अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर करें ताकि बिहार को बिहार 1st बिहारी 1st बनाया जा सके. कोरोना से बचाव करते हुए लोकतंत्र को भी मज़बूत करना है."

पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान होना है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. हालांकि, 4 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक, 26 सीटों पर शाम 4 बजे तक और 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. पहले फेज में 1066 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें से 114 महिलाएं हैं. दो करोड़ 14 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चरण के लिए 31 हजार 371 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
राम मंदिर मामला: 'संघ और BJP के शातिर ठगों ने...', कथित चंदा चोरी पर RJD का बड़ा बयान
राम मंदिर मामला: 'संघ और BJP के शातिर ठगों ने...', कथित चंदा चोरी पर RJD का बड़ा बयान
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
नीतीश कुमार के केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा के बीच डिप्टी CM की दो टूक, 'मुझे इस बात…'
नीतीश कुमार के केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा के बीच डिप्टी CM की दो टूक, 'मुझे इस बात…'

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
सत्ता संभालने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?
पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Embed widget