एक्सप्लोरर

Bihar Election: बिहार की राजनीति में बड़ा पेंच, कांग्रेस-आरजेडी में छिड़ी जंग

शक्ति सिंह गोहिल ने लालू यादव की तारीफ की लेकिन तेजस्वी यादव पर सवाल खड़े कर दिए उन्होंने कहा कि लालू यादव रहते तो इस तरीके की समस्या नहीं आती और आज जो है समय ऐसा है कि हम लोग नहीं चाहते हैं कि गठबंधन टूटे.

पटनाः बिहार में राजनीतिक परिस्थिति इन दिनों अजीबो गरीब मोड़ पर आ कर खड़ी हो गई है. चुनाव सामने आ खड़ी है. अब तक ना एनडीए में कुछ तय है और ना ही महा गठबंधन की तस्वीर साफ हो पाई है.अब हद ये हो गयी की कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने तेजस्वी को ही घेरे में ले लिया.

कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने क्या कहा?

देर रात पटना एयरपोर्ट पहुंचे शक्ति सिंह गोहिल ने लालू यादव की तारीफ की लेकिन तेजस्वी यादव पर सवाल खड़े कर दिए उन्होंने कहा कि लालू यादव रहते तो इस तरीके की समस्या नहीं आती और आज जो है समय ऐसा है कि हम लोग नहीं चाहते हैं कि गठबंधन टूटे लेकिन कुछ लोगों की वजह से अगर ऐसा हो सकता है.

राजद का बयान

इधर कांग्रेस प्रभारी के इस बयान के बाद राजद तिलमिला गयी है.आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि शक्ति सिंह गोहिल अगर सहयोगी दल के नेता है तो उन्हें तेजस्वी यादव के ऊपर इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए. तिवारी ने कहा है कि शक्ति सिंह गोहिल को यह बात समझनी चाहिए कि अगर कांग्रेस बिहार में महागठबंधन की नाव में छेद करेगी तो वह डूब जाएगी. कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि बिहार में तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम पद के कैंडिडेट हैं और उनके ऊपर सवाल उठाने से महागठबंधन को नुकसान होगा.तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को हठ छोड़नी चाहिए. शक्ति सिंह गोहिल को एनडीए को हटाने में शक्ति लगानी चाहिए. लेकिन वह तेजस्वी यादव के खिलाफ बोलने में शक्ति लगा रहे हैं. शक्ति सिंह गोहिल को बिहार के बारे में पता नहीं है. बिहार की 12 करोड़ जनता तेजस्वी यादव के नाव पर सवार है. इस नाव में जो छेद करेगा उसको जनता डूबा देगी. कांग्रेस के स्क्रिनिंग समिति के चेयरमैन आते हैं तो बयान देते हैं कि 243 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी. शक्ति सिंह गोहिल महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी पर सवाल उठा रहे है. आखिर वह किससे इशारे पर विरोध कर रहे हैं.अगर कांग्रेस छेड़ेगी तो आरजेडी भी नहीं छोड़ेगी

एनडीए ले रहा है मजा

इन सबके बीच मज़े ले रहा है सत्तारुढ दल जद यू जिसके प्रवक्ता राजीव रंजन कह रहे हैं की महागठबंधन का अब कोई अस्तित्व नही,तेजस्वी के अहंकार और अनुभवहीनता के कारण सभी साथी उनका साथ छोड़ रहे हैं. बिहार की राजनीति के नाव में सवार होने की होड़ तमाम दलों में लगी है ऐसे में ये अंतर्द्दन्द में कौन किनारे पहुंच पाता है ये तो वक्त हीं बताएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget