एक्सप्लोरर

'मोकामा में लोग बंदूक…', बाहुबली अनंत सिंह के इलाके में दहाड़े तेजस्वी यादव, कलम बांटा, देखिए VIDEO

Tejashwi Yadav: आरजेडी नेता ने मोकामा में कहा कि तेजस्वी नई राजनीति की शुरुआत करेगा. जब सरकार बनेगी तो हर किसी को जिसके पास डिग्री होगी उसको तेजस्वी नौकरी देगा.

'बिहार अधिकार यात्रा' के दूसरे दिन बुधवार (17 सितंबर, 2025) की रात मोकामा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जनता के बीच कलम बांटा. मोकामा पूर्व विधायक अनंत सिंह का गढ़ है. जब तेजस्वी यादव पहुंचे तो हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ जुट गई. तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह का नाम लिए बिना हमला बोला.

तेजस्वी ने लोगों से कहा, "मोकामा में लोग बंदूक बांटने का काम करते हैं, तेजस्वी मोकामा में कलम बांटने का काम करेगा. तेजस्वी नई राजनीति की शुरुआत करेगा. आप लोगों के बीच नई राजनीति की शुरुआत करने आए हैं. जब सरकार बनेगी तो हर किसी को जिसके पास डिग्री होगी उसको तेजस्वी नौकरी देगा." 

कलम बांटते हुए वीडियो को तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर (अब एक्स) हैंडल से भी शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा है, "युवा अगर बेरोजगार है तो सत्ता गुनहगार है और इस गुनाह की सजा जनता तय करेगी!"

स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बताया चीटर मीटर

दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने बख्तियारपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "ये स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर 'चीटर मीटर' (धोखाधड़ी करने वाले मीटर) है. लोग भारी-भरकम बिल से परेशान हैं और आर्थिक बोझ झेल रहे हैं, लेकिन सरकार उपभोक्ताओं की दिक्कतों की परवाह नहीं है." 

तेजस्वी ने कहा, "मुख्यमंत्री भी धोखेबाज हैं, जो महागठबंधन की योजनाओं की नकल करते हैं. वे वही योजनाएं घोषित करते हैं जिन्हें हमने पहले प्रस्तावित किया था. यह थकी हुई और नकलची सरकार अब बेनकाब हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसे बाहर का रास्ता दिखाएगी. हमारे पास एक दृष्टि है और हम सरकार बनाएंगे."

मोकामा में एक रोड-शो के दौरान वे घोड़े पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब राज्य में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनेगी तो लोगों को रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और पलायन पर रोक लगेगी.

Input By : पीटीआई भाषा से भी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget