एक्सप्लोरर

Bihar Election: वोटिंग बूथ जाने के लिए ग्रामीणों ने चंदा कर बनाया चचरी पुल, वजह पूछने पर कही ये बात

बिहार के दरभंगा के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के सिरनिया टोले घरारी गांव के लोगों के बीच मतदान को लेकर इतना उत्साह था कि उन्होंने आराम से वोटिंग बूथ तक पहुंचने के लिए चंदा कर चचरी पुल का निर्माण कर डाला.

दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव के तीनों चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है. 243 विधानसभा सीटों के सभी प्रत्याशी की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. तीसरे चरण के मतदान में मतदाताओं के बीच खासा उत्साह दिखा. बिहार के दरभंगा के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के सिरनिया टोले घरारी गांव के लोगों के बीच मतदान को लेकर इतना उत्साह था कि उन्होंने आराम से वोटिंग बूथ तक पहुंचने के लिए चंदा कर चचरी पुल का निर्माण कर डाला.

मिली जानकारी अनुसार मतदान केंद्र तक पहुंचने में रुकावट बन रहे अधवारा समूह के नदी पर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चचरी पुल का निर्माण कर दिया. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया की इस क्षेत्र से कई विधायक जीत कर गए लेकिन किसी ने इस नदी पर पूल नहीं बनवाया. ऐसे में हम सभी ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाई और उसमें निर्णय लिया गया कि जन सहयोग से एक चचरी पुल का निर्माण किया जाए.

चचरी पुल के निर्माण से मतदान करने जाने में तो सहूलियत मिलेगी ही. बांकी दिनों में भी जब नदी में पानी बढ़ेगा तो आमजनों को आने-जाने में सुविधा होगी. वहीं, एक और स्थानीय ने बातया कि नदी पर पुल नहीं होने की वजह से बच्चों को पढ़ाई के लिए एक जगह से दूसरे जगह जाने में दिक्कत होती है. साथ ही जब कोई इमरजेंसी होती है और इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाना होता है, तो नाव के इंतजार में कई लोगों की मौत हो जाती है. इसलिए हमलोगों ने पुल बनाया है और इस बाद हम लोग वैसे विधायक को चुनेंगे जो इस नदी पर पुल बनवा दे.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Exit Poll LIVE: एग्जिट पोल्स में महागठबंधन आगे, जानें- बिहार में किसकी बन सकती है सरकार?

Bihar Election 2020 Exit Poll Results: NDA-महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर, जानिए किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget