एक्सप्लोरर

Bihar Election 2020 Exit Poll Results: NDA-महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर, जानिए किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें

Bihar Election 2020 Exit Polls: बिहार की जनता ने अपनी नई सरकार चुनने के लिए वोट दे दिया है और तय कर दिया है कि अगले 5 साल राज्य की गद्दी किसके हाथ रहेगी. एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में आपको इसी की एकदम सटीक तस्वीर मिल जाएगी.

Bihar Election 2020 Exit Poll Results: बिहार के चुनावी रण का आज आखिरी पड़ाव पूरा हो चुका है और तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव होने के साथ ही मतदाताओं ने इस बात का फैसला कर दिया है कि बिहार की सत्ता पर अगले पांच साल तक कौन काबिज होगा. बिहार चुनाव के नतीजे तो 10 नवंबर को आएंगे पर इससे पहले ही एबीपी-सी-वोटर के एग्जिट पोल में आपको एकदम सटीक तस्वीर हम दिखा रहे हैं

एबीपी-सी-वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 104-128 सीटें मिलती दिख रही हैं और महागठबंधन को 108-131 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है. इसके अलावा चिराग पासवान की एलजेपी को सिर्फ 1-3 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है. वहीं अन्य के खाते में 4-8 सीटें जाने का अनुमान है.

Bihar Election 2020 Exit Poll Results: NDA-महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर, जानिए किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें

जानिए किस गठबंधन में किसे कितनी सीटें-

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए में नीतीश कुमार की जेडीयू को 38-46 सीटें मिलती दिख रही हैं और बीजेपी को 66-74 सीटें मिलने का अनुमान है. वीआईपी को 0-4 सीटें और हम को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है.

इसके अलावा महागठबंधन को देखें तो आरजेडी को 81-89 सीटें मिलने का अनुमान है और कांग्रेस को 21-39 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा लेफ्ट के खाते में 6-13 सीटों के जाने का अनुमान है.

बिहार चुनाव की खास बातें

इस बार के चुनावी समर में मौजूदा सत्ताधारी गठबंधन एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने दोबारा सत्ता पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और इसमें नीतीश कुमार की जेडीयू ने 115 सीटों पर बीजेपी ने 110, विकासशील इन्सान पार्टी ने 11 और जीतनराम मांझी की हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए.

लेकिन इस बार बिहार में लोजपा का साथ एनडीए को नहीं मिला. एलजेपी के प्रमुख चिराग पासवान ने अपनी अलग राह चुनी और अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया. जेडीयू के काम से असंतुष्ट होने का हवाला देते हुए लोकजनशक्ति पार्टी इस बार चुनाव में अकेले लड़ रही है.

महागठबंधन में आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) 144 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और इसके सहयोगियों में कांग्रेस 70 सीटों पर कॉन्टेस्ट कर रही है. CPI-(एमएल) 19 सीटों पर, सीपीआई 6 सीटों पर और सीपीआई एम 4 सीटों पर इलेक्शन लड़ रही है.

पिछले चुनाव (2015) में ये रहा था हाल पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने 178 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था और एनडीए के हाथ सिर्फ 58 सीटें लगी थीं. 2015 में महागठबंधन की तरफ से नीतीश कुमार सीएम बने थे क्योंकि उस समय जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस इस अलाइंस में थे, हालांकि 2017 में नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में चले गए और फिर सीएम पद पर रहे.

243 सदस्यों की बिहार विधानसभा में लगभग 7.30 करोड़ वोटर्स को इस बार सरकार चुनने का मौका मिला है और इसमें से करीब 78 लाख युवा वोटर्स हैं जो अपने मताधिकार का पहली बार प्रयोग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Poll of Polls: एग्जिट पोल में नीतीश की राह दिखी मुश्किल, तेजस्वी करने जा रहे कमाल, जानें- क्या कह रहे हैं आंकड़े

ABP Exit Poll: जानिए- नीतीश और बीजेपी के सभी गठबंधन दलों को कितनी-कितनी सीटें आ सकती हैं

Bihar Chunav, ABP-CVoter Exit Poll LIVE: एग्जिट पोल में तस्वीर हुई साफ, जानें- बिहार में किसकी बन सकती है सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget