एक्सप्लोरर

बिहार: पटना कार्यालय में आज साढ़े तीन बजे होगी JDU विधायक दल की बैठक

तमाम अटकलों के खारिज होने के बाद अब नीतीश कुमार 16 नवंबर को भाई दूज के दिन बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. उससे पहले आज पटना में जेडीयू विधायक दल की बैठक होने वाली है.

पटना: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद आज दोपहर 3.30 बजे जनता दल यूनाइटेड के पटना कार्यालय में विधायक दल की बैठक होने वाली है. 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आए, जिसमें एनडीए गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली जेडीयू महज़ 43 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई. हालांकि सहयोगी बीजेपी ने साफ कर दिया है कि राज्य में नीतीश कुमार की अगुवाई में ही सरकार बनेगी.

16 नवंबर को शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार तमाम अटकलों के खारिज होने के बाद अब नीतीश कुमार 16 नवंबर को भाई दूज के दिन बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. खास बात ये है कि दो दशकों में नीतीश सातवीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं. हालांकि मंत्रिमंडल को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है.

नीतीश से मिले 'हम' के मांझी बिहार में चार सीटों पर जीत का परचम लहराने वाले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी आज पटना में नीतीश कुमार से मिले. इस दौरान उनके साथ बिहार चुनाव में फतह हासिल कर चुके चार विधायक भी दिखाई दिए.

दोनों गठबंधनों में किस पार्टी को कितनी सीटें बिहार चुनाव में बीजेपी को 74 और जेडीयू की 43 सीटों के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन साझीदारों में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटें मिलीं हैं. वहीं, विपक्षी महागठबंधन में आरजेडी को 75, कांग्रेस को 19, सीपीआई एमएल को 12 और सीपीआई और सीपीएम को दो-दो सीटों पर जीत मिली है.

नीतीश ने कब-कब ली सीएम पद की शपथ पहली बार नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. लेकिन वह आठ दिनों तक मुख्यमंत्री रह पाए. समता पार्टी की सरकार बनी थी. दूसरी बार 24 नवंबर 2005 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. तीसरी बार 26 नवंबर 2010 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. (इसके बाद लोकसभा चुनाव हुआ, इसमें जेडीयू की करारी हार हुई. इसके बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया. तब जीतन राम मांझी पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने.) चौथी बार 22 फरवरी 2015 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. 20 नवंबर 2015 को पांचवी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने. छठी बार 27 जुलाई 2017 को बिहार के मुख्यमंत्री बने.

ये भी पढ़ें:

CM पद को लेकर सस्पेंस खत्म, पीएम मोदी बोले- नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के संकल्प को सिद्ध करेंगे 

बिहार चुनाव: महागठबंधन और एनडीए में दिखी कांटे की टक्कर, वोट शेयर में रहा महज़ 0.03 फीसदी का अंतर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget