एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: महागठबंधन और एनडीए में दिखी कांटे की टक्कर, वोट शेयर में रहा महज़ 0.03 फीसदी का अंतर

बिहार चुनाव में बीजेपी को 74 और जेडीयू की 43 सीटों के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन साझीदारों में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटें मिलीं हैं.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार का दौर जितना दिलचस्प रहा था, उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प मतगणना का दिन रहा. सुबह से शाम तक आंकड़े बदलते रहे और कांटे की टक्कर के बीच अंत में एनडीए को जीत मिली. हालांकि इस जीत में महागठबंधन और एनडीए में वोटों का अंतर बेहद कम रहा.

वोट हासिल करने के मामले में महागठबंधन नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए से महज़ 0.03 फीसदी पीछे रहा. दोनों गठबंधनों के बीच 12,768 वोटों का ही अंतर है. जहां एनडीए को चुनाव में 1 करोड़ 57 लाख 1 हज़ार 226 वोट मिले, वहीं महागठबंधन को 1 करोड़ 56 लाख 88 हज़ार 458 वोट पड़े.

आपको बता दें कि बिहार चुनाव में पड़े कुल वोटों में एनडीए को 37.26 फीसदी वोट मिले, जबकि तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली महागठबंधन को 37.23 फीसदी वोट मिले. इस हिसाब से दोनों गठबंधनों को पड़े वोट में सिर्फ 0.03 फीसदी वोट का ही अंतर है.

तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री तो नहीं बन सके, लेकिन उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल राज्य में सबसे ज्यादा 75 सीटें जीतने में कामयाब रही. उनके बाद सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के खाते में 74 सीटें गईं. एनडीए ने इस चुनाव में 243 सीटों में से 125 पर कब्ज़ा किया है, जबकि महागठबंधन 110 सीट जीता है.

दोनों गठबंधनों में किस पार्टी को कितनी सीटें बिहार चुनाव में बीजेपी को 74 और जेडीयू की 43 सीटों के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन साझीदारों में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटें मिलीं हैं. वहीं, विपक्षी महागठबंधन में आरजेडी को 75, कांग्रेस को 19, सीपीआई एमएल को 12 और सीपीआई और सीपीएम को दो-दो सीटों पर जीत मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी के हरा गमछा और AI कैमरे वाले बयान पर RJD का तंज, 'लगाना ही है तो…'
CM सम्राट चौधरी के हरा गमछा और AI कैमरे वाले बयान पर RJD का तंज, 'लगाना ही है तो…'
चमकी बुखार को लेकर बिहार में क्या है तैयारी? जानिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने क्या कुछ कहा
चमकी बुखार को लेकर बिहार में क्या है तैयारी? जानिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने क्या कुछ कहा
Bihar News: टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, गिरफ्तार चर्चित ठेकेदार रिशु श्री को भेजा गया बेऊर जेल
बिहार: टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, गिरफ्तार चर्चित ठेकेदार रिशु श्री को भेजा गया बेऊर जेल
Bakhtiyarpur News: बख्तियारपुर में शराब की सूचना पर पहुंची मद्य निषेध टीम पर पथराव, दो सरकारी गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बख्तियारपुर में शराब की सूचना पर पहुंची मद्य निषेध टीम पर पथराव, दो सरकारी गाड़ियां क्षतिग्रस्त

वीडियोज

Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz
NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी, AAP-BJP और कांग्रेस में कौन मार रहा बाजी, यहां जानें सबकुछ
पंजाब निकाय चुनाव: वोटों की गिनती जारी, AAP-BJP और कांग्रेस में कौन मार रहा बाजी, यहां जानें सबकुछ
India Monsoon: उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड...गर्मी के कहर से कोई नहीं बचेगा, IMD की रिपोर्ट ने डराया
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड...गर्मी के कहर से कोई नहीं बचेगा, IMD की रिपोर्ट ने डराया
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'थलापति' को देख खुद को नहीं रोक पाई एयर होस्टेस', ऐसा क्या लिखा, रातोंरात वायरल हो गई
'थलापति' को देख खुद को नहीं रोक पाई एयर होस्टेस', ऐसा क्या लिखा, रातोंरात वायरल हो गई
Viral Cricket Video: टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा अगला वैभव सूर्यवंशी! नन्ही सी उम्र में लगा रहा लंबे-लंबे छक्के; देखें वीडियो
टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा अगला वैभव सूर्यवंशी! नन्ही सी उम्र में लगा रहा लंबे-लंबे छक्के; देखें वीडियो
K-Beauty: स्किन केयर का बेताज बादशाह नहीं रहा अमेरिका, इस देश ने ऐसी दी धोबीपछाड़ कि बदल गया मार्केट
स्किन केयर का बेताज बादशाह नहीं रहा अमेरिका, इस देश ने ऐसी दी धोबीपछाड़ कि बदल गया मार्केट
Embed widget