एक्सप्लोरर

Bihar Election Results: नतीजे आने में हो सकती है देरी, कोरोना के कारण बढ़ाई गई है मतगणना केंद्रों की संख्या

बिहार में हुए 243 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के मतगणना के लिए 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. सभी केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना का काम शुरु होगा. सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे. इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी.

नई दिल्लीः बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान का कार्य किया गया था. अब सभी की नजरें बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों पर टिकी हुईं हैं. मतदान पेटियों में उम्मीदवारों का भविष्य कैद है. जिसकी गणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी. वहीं कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चुनाव के परिणाम आने में देरी हो सकती है. जिसके लिए प्रदेश में मतगणना केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है.

बिहार में हुए 243 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के मतगणना के लिए 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. इन 55 मतगणना केंद्रों में 414 हॉल बनाए गए हैं. सभी केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना का काम शुरु होगा. सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे. इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी. बीते 15 सालों से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कायम हैं. आज तस्वीर साफ हो जाएगी कि बिहार में कौन बाजी मारेगा?

चुनाव आयोग ने मतगणना सुचारू रूप से कराने के लिये पुख्ता प्रबंध किया है और इस बात का ध्यान रखा है कि मतों की गिनती की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आए. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बताया कि मतदान होने के बाद जिन कक्षों (स्ट्रांग रूम) में ईवीएम मशीनों को रखा गया है, वहां पर केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है. डाक मतपत्रों की गिनती के बाद इसे खोला जाएगा.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वैशाली जिले के राघोपुर सीट पर सभी निगाहें लगी हुई हैं, जहां से तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में हैं. वहीं नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है. राघोपुर सीट पर पूर्व में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

दूसरे प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, वीआईपी के नेता मकुश सहनी, खेल से राजनीति में आई श्रेयसी सिंह, प्लूरल्स पार्टी की नेता पुष्पम प्रिया चौधरी आदि शामिल हैं. वहीं तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर सीट से चुनाव लड़ा है.

इसे भी पढ़ेंः COVID 19: दिल्ली में आए 5023 नए मामले, 24 घंटे में हुई 71 लोगों की मौत

अब पंजाब में CBI को नए केस की जांच के लिए पहले राज्य सरकार से लेनी होगी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget