एक्सप्लोरर

Bihar Election: LJP प्रत्याशी ने महबूब अली कैसर पर पार्टी धर्म को दरकिनार करने का लगाया आरोप, कही ये बात

संजय सिंह ने कहा कि राजनीतिक जीवन में आए लोगों के लिए पार्टी धर्म सर्वोपरि होता है. लेकिन लोजपा सांसद वो धर्म नहीं निभा पा रहे हैं.

सहरसा: बिहार के सहरसा का सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट विधानसभा चुनाव 2020 के हॉटसीटों में शामिल है. कारण है एलजेपी के खगड़िया सांसद मखबूब अली कैसर के बेटे आरजेडी के टिकट से चुनावी अखाड़े में हैं, जबकि एलजेपी ने इस सीट से संजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, पार्टी ने महबूब अली कैसर पर चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा है. लेकिन सांसद महोदय अपनी पार्टी के लिए प्रचार करते नहीं दिख रहे हैं. ऐसे में उनपर पुत्र मोह में पड़ने का आरोप लग रहा है.

इस संबंध में एलजेपी सांसद महबूब अली कैसर ने बताया कि उनका बेटा राजद से चुनाव लड़ रहा है, उसके साथ उनकी शुभकामनाएं हैं. लेकिन लोजपा के जो प्रत्याशी हैं, लेकिन एलजेपी के जो प्रत्याशी हैं, उन्होंने अब तक मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है. इसलिए मैंने उनके किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया है.

इधर, एलजेपी प्रत्याशी संजय सिंह ने कहा कि खगड़िया सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता पुत्रमोह में पड़ गये हैं. इसलिए वे अपनी पार्टी के लिए कहीं भी प्रचार करते नहीं दिख रहे हैं. उन्हें जनसंपर्क और कार्यालय उद्घाटन में शामिल होने को आमंत्रण दिया गया था. लेकिन वे कभी नहीं आए. सांसद ने पुत्रमोह में पार्टी धर्म को दरकिनार कर दिया है.

संजय सिंह ने कहा कि राजनीतिक जीवन में आए लोगों के लिए पार्टी धर्म सर्वोपरि होता है. लेकिन लोजपा सांसद वो धर्म नहीं निभा पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी पार्टी आलाकमान को दे दी गई है. पार्टी को भी सारी बातों की जानकारी पूर्व से है. उनके संबंध में जो भी निर्णय लेना होगा, पार्टी लेगी.

वहीं, लोजपा सांसद के बेटे और सिमरी बख्तियारपुर सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार युसुफ सलाउद्दीन ने इससे इंकार किया और कहा कि उनके पिता एलजेपी के स्टार प्रचारक हैं और एलजेपी के लिए लगातार कैंपेनिंग कर रहे हैं. जगह-जगह प्रचार में जा भी रहे हैं. जरूरत पड़ने पर सिमरी बख्तियारपुर में भी अपने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Polls: युवा चिराग ने युवाओं को सौंपा LJP के चुनाव प्रचार का जिम्मा, फ्लैशमॉब से वोटर्स को लुभाने का प्रयास Bihar Polls: प्याज की कीमतों को लेकर लालू यादव ने 'डबल इंजन' की सरकार पर बोला हमला, ट्वीट कर कही ये बात
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget