एक्सप्लोरर

Bihar Polls: प्याज की कीमतों को लेकर लालू यादव ने 'डबल इंजन' की सरकार पर बोला हमला, ट्वीट कर कही ये बात

लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि प्याज का भाव 100 रुपये किलो हो गया है. तेल का भाव शतक लगाने वाला है, बेरोजगारी दर अर्धशतक के पास पहुंच चुका है.

पटना: सूबे में चल रही 'प्याज पॉलिटिक्स' के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी प्याज की कीमतों को लेकर सूबे की सरकार पर हमला बोला है. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव ने ट्वीट कर बिहार की डबल इंजन सरकार को जुमलेबाज बताते हुए कहा है कि यह सरकार क्या खाक बिहार को आत्मनिर्भर बनाएगी.

लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि प्याज का भाव 100 रुपये किलो हो गया है. तेल का भाव शतक लगाने वाला है, बेरोजगारी दर अर्धशतक के पास पहुंच चुका है. बढ़ा रही महंगाई, छीन रही रोजगार, ये जुमलों की डबल इंजन सरकार, क्या खाक बनाएगी आत्म-निर्भर बिहार.

बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी प्याज की कीमतों को लेकर सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है. प्याज ने शतक लगा दिया है. बीजेपी वालों के लिए पहले महंगाई डायन थी, अब भौजाई है. डबल इंजन सरकार महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी पर विमर्श ही नहीं करना चाहती.

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश कुमार और बीजेपी को प्याज की कीमतों में को लेकर घेर चुके हैं. सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मीडियाकर्मियों के सामने उन्होंने प्याज की माला लेकर कहा था कि बीजेपी के लोग भी पहले प्याज की माला लेकर घूमते थे. अब प्याज सौ रुपये किलो हो गया है, तो प्याज की माला किसको पहनाया जाए?

उन्होंने कहा था कि वे नीतीश जी को ढूंढ रहे हैं. उन्होंने पूछा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंह में दही क्यों जमी है? उनको दिख रहा है कि उनकी कुर्सी जा रही है. नीतीश कुमार जी ने परंपरा बना दिया है कि बिहार में कोई भी काम बिना चढ़ावा के नहीं होगा. ब्लॉक से लेकर हर जगह भ्रष्टाचार है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Polls: युवा चिराग ने युवाओं को सौंपा LJP के चुनाव प्रचार का जिम्मा, फ्लैशमॉब से वोटर्स को लुभाने का प्रयास Bihar Polls: प्याज की कीमतों को लेकर तेजस्वी ने BJP पर कसा तंज, कहा- 'अब महंगाई बन गई है भौजाई'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget