एक्सप्लोरर

Bihar Election: पहली बार एक्शन मोड में दिखीं पुष्पम प्रिया चौधरी, खुलकर कहा- नीतीश कुमार को नहीं बनने दूंगी CM

पुष्पम ने कहा कि इस बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और न ही यहां एनडीए की सरकार बनेगी क्योंकि पलूरल्स उन्हें बनने नहीं देगी, यहां के लोग उन्हें बनने नहीं देंगे.

दरभंगा: कुछ महीने पहले खुद को बिहार का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर राज्य की राजनीति में तूफान खड़ा कर देने वाली पलूरल्स पार्टी की नेता पुष्पम प्रिया चौधरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने गृह नगर दरभंगा पहुंचीं. उनके साथ जुलूस में शामिल युवाओं ने न सिर्फ ट्रैफिक नियमों बल्कि कोरोना महामारी से संबंधित बनाए गए नियमों की भी जम कर धज्जियां उड़ाईं. इस दौरान देर शाम दरभंगा के श्यामा मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं पुष्पम ने मीडिया के साथ बेबाकी से बात की.

जनता के पास हैं सभी अधिकार

पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री बन कर क्या कर सकती हैं और क्या नहीं कर सकती हैं ये तो वहां बैठने के बाद ही पता चलेगा. उन्होंने कहा जिन लोगों को बिहार की जनता ने 15-15 साल तक राज करने की अधिकार दिया उन लोगों ने दिखा दिया है कि उनसे कुछ नहीं होगा. इसलिए अब हमें आगे बढ़ना चाहिए. प्रजातंत्र में जनता को हर पांच साल पर जन प्रतिनिधि चुनने और उसे सजा देने का अधिकार होता है. ऐसा नहीं होता है कि मौका देते जाओ और देते ही जाओ.

पलूरल्स नीतीश कुमार बनने नहीं देगी सीएम 

पुष्पम ने कहा कि इस बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और न ही यहां एनडीए की सरकार बनेगी क्योंकि पलूरल्स उन्हें बनने नहीं देगी, यहां के लोग उन्हें बनने नहीं देंगे. वे मुख्यमंत्री बन कर बिहार के शासन में सुधार करेंगी. यहां 45 विभाग हैं, उन सभी विभागों में एक साथ अच्छे से काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वे कोशिश करेंगी कि ये सभी विभाग अच्छे से काम करें ताकि जो लोग काम नहीं कर रहे हैं उन्हें डिसमिस किया जाए.

विकास नहीं होने की वजह से आना पड़ा वापस

पुष्पम ने कहा कि 15-15 साल बिहार का विकास नहीं हुआ इसलिए उन्हें यहां आने की जरूरत पड़ी. उन्होंने कहा कि बिहार पर शासन करनेवालों में बिहार का विकास करने की नीयत नहीं थी. विकास करना आना भी चाहिए, विकास के बारे में पता भी होना चाहिए और उसकी नीयत भी होनी चाहिए. इन्सान को नैतिक भी होना चाहिए. इन लोगों में ये सारी चीजें नहीं थीं, इसलिए विकास नहीं हुआ. लेकिन ये सारी चीजें अब होंगी.

पलूरल्स कभी नहीं करेगी गठबंधन

पुष्पम ने कहा कि उनका किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा क्योंकि ये उनकी आइडियोलॉजी के खिलाफ है. आइडियोलॉजी का यहां माखौल बना कर रख दिया गया है. कभी भी कोई किसी के साथ होते हैं और फिर दूसरे के साथ चले जाते हैं. लोगों को ये समझाने में बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ेगी कि बाकी जो मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं उनसे कुछ नहीं होगा. अब उनसे ही ये सब होगा और वे सारे काम करेंगी, जिससे बिहार आगे बढ़ सके.

यह भी पढ़ें-

ABP Exclusive: गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार चुनाव लड़ने के दिए संकेत, कहा- आज शाम को समर्थकों की बुलाई है बैठक

ABP न्यूज़ से गुप्तेश्वर पांडेय बोले- मेरे चुनाव लड़ने की संभावना प्रबल, पार्टी अभी तय नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget