एक्सप्लोरर

ABP Exclusive: गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार चुनाव लड़ने के दिए संकेत, कहा- आज शाम को समर्थकों की बुलाई है बैठक

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, 12 सीट ऐसी हैं जिनके बारे में हमारे समर्थकों के बीच खींचा तानी चल रही है. हर कोई अपने एरिया में बुला रहा है. लेकिन किस पार्टी की तरफ से आउं, ये अभी तय नहीं है.

पटना: बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने संकेत दिया है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और 12 सीटें ऐसी हैं जिनके जरिए वह अपने नॉमिनेशन को आगे बढ़ाना चाहते हैं. गुप्तेश्वर पांडेय ने ABP न्यूज से बातचीत में कहा, "पब्लिक सेवा में तो रहना ही है. इसलिए चुनाव लड़ने की संभावना बहुत ही प्रबल है. मैं बिहार का बेटा हूं. बिहार की सेवा करूंगा."

पूर्व डीजीपी ने आगे कहा, 'चुनाव ही लड़कर सेवा करना है, ये कोई जरूरी नहीं है. लेकिन चुनाव भी लड़ सकता हूं. कहां से लड़ूंगा, 12 सीट ऐसी हैं जिनके बारे में हमारे समर्थकों के बीच खींचा तानी चल रही है. हर कोई अपने एरिया में बुला रहा है. लेकिन किस पार्टी की तरफ से आउं, ये अभी तय नहीं है. कहां जाउं, ये भी तय नहीं हुआ है. मैं एक मिसाल पैदा करना चाहता हूं. मैं तो कहता हूं कि सभी समर्थक मिलकर निर्णय ले लें कि मुझे कहां से चुनाव लड़ना है. मैं वहां से लड़ लूंगा.'

"आज शाम को चुनिंदा समर्थकों की बुलाई है बैठक"

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, "मैंने बिहार के 26 जिलों में अलग-अलग पदों पर काम किया है. हर जिले में लाखों की संख्या में मेरे दोस्त हैं, मेरे फैंस हैं, जो मुझसे जुड़े हुए हैं. मैंने अभी तय नहीं किया है कि चुनाव लड़ना है या नहीं, पार्टी भी तय नहीं की है. आज शाम को मैंने अपने कुछ चुनिंदा समर्थकों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में तय किया जाएगा कि आगे क्या करना है."

बता दें, गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके हैं. उन्होंने हाल ही में वीआरएस लिया है. 1987 बैच के आईपीएस अफसर पांडेय को पिछले साल बिहार का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था. वे अगले साल फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले थे. फिल्म अभिनेता और पटना के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पांडेय देशभर में अपने बयानों को लेकर खूब चर्चित हुए थे. तभी से यह कयास लगाया जाने लगा था कि पांडेय बिहार में चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें- गुप्तेश्वर पांडेय बोले- चुनाव लड़ने का फैसला अभी बाकी, शिवसेना के आरोपों पर दिया ये बड़ा बयान

मनोज तिवारी बोले- गुप्तेश्वर पांडे जैसे लोगों को जन सेवा में आना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget