एक्सप्लोरर

Bihar Polls: मोदी-नीतीश पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने ईवीएम को बताया 'एमवीएम', जानें क्यों

राहुल गांधी ने कहा, वे मुझे गाली देते हैं, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं लेकिन मैं नरेंद्र मोदी जी से तमीज से बात करता हूं.

अररिया: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अररिया पहुंचे और चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ताबड़तोड सियासी हमला बोला. उन्होंने दोनों को एक ही चीज बताते हुए कहा कि ये दोनों अलग नहीं है. प्रधानमंत्री जी नीतीश कुमार की तारीफ करते हैं और प्रधानमंत्री, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाते हैं.

राहुल गांधी ने अररिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा कि आपने भाजपा और जदयू को वोट दिया लेकिन उन्होंने आपको धोखा दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने आपके पेट में छूरा मारा. कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले चुनाव में आपने गठबंधन को वोट दिया, लेकिन बाद में नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिल गए.

राहुल गांधी ने ईवीएम को बताया एमवीएम

कांग्रेस नेता ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को एमवीएम (मोदी वोटिंग मशीन) बताया. हालांकि उन्होंने कहा कि ईवीएम हो एमवीएम हो, इस बार यहां के युवा में गुस्सा है और महागठबंधन जीतने जा रहा है. गांधी ने वादा करते हुए कहा, यहां की सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया. हमारी सरकार बनी तो बिहार में फूड प्रोसेसिंग के कारखाने लगाएंगे. जब तक मक्के के कारखाने यहां नहीं लगेंगे तब तक किसानों को अपने अनाज का सही रेट नहीं मिलेगा. पंजाब में फूड प्रोसेसिंग के कारखाने हैं इसलिए किसानों को सही रेट मिलता है.

गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार का अनाज यहीं बिके. कोशिश होगी खेत के बिल्कुल पास मक्के को प्रोसेस करने की फैक्ट्री लगाएंगे. गांधी ने कहा कि नफरत की लड़ाई प्यार से जीती जा सकती है. उन्होंने कहा, वे मुझे गाली देते हैं, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं लेकिन मैं नरेंद्र मोदी जी से तमीज से बात करता हूं. वह जितनी नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, मैं उतने ही प्यार से पेश आता हूं. मैं तब तक पीछे नहीं हटूंगा जब तक मोदी को हरा ना दूं. उन्होंने कहा कि हम विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उनकी सोच के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें हम हराएंगे.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: तीसरे चरण में कांग्रेस-बीजेपी के 76%, RJD के 73% उम्मीदवार दागी, करोड़पतियों की भी कमी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget