एक्सप्लोरर

क्या AIMIM के चुनाव लड़ने से बीजेपी को फायदा होता है? ओवैसी ने आंकड़ों के साथ दिया जवाब

ओवैसी ने कहा कि डाटा से यह बात साबित हो रही है कि एआईएमआईएम के लड़ने से बीजेपी को फायदा नहीं होता है.

पटना: विधानसभा चुनाव के लिए बिहार में उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में एक नया गठबंधन बना है. इसमें असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी शामिल है. ऐसे में इनका विरोधी पक्ष यह आरोप लगा रहा है कि ओवैसी बीजेपी विरोधी वोट को बांटने का काम कर रहे हैं. इसे लेकर ओवैसी ने आंकड़ों के साथ जवाब दिया है.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये जो लोग आरोप लगा रहे हैं ये इनके गुरूर की मिसाल है. पिछले लोकसभा के चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार कहीं पर भी नहीं जीते, जबकि आप बिहार में कई बार सत्ता में रहे हैं. किशनगंज से अख्तरुल इमान हमारे कैंडिडेट थे और तीन लाख वोट वो हासिल किए. 3.35 लाख वोट जेडीयू-बीजेपी के कैंडिडेट ने हासिल किए. और 3.50 लाख वोट पाने में कांग्रेस के उम्मीदवार कामयाब हुए. तो फिर वोट बांटने का सवाल ही पैदा नहीं होता.

आईएमआईएम के लड़ने से बीजेपी को फायदा नहीं होता- ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि एक सीट हम लड़ते हैं तो ये आसमान सिर पर उठा लेते हैं. लेकिन डाटा से यह बात साबित हो रही है कि एआईएमआईएम के लड़ने से बीजेपी को फायदा नहीं होता है. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा बिहार में जीत रही है तो उसका ज़िम्मेदार राजद और कांग्रेस है, क्यूंकि वो अवाम के दिल नहीं जीत पा रहे हैं, उनमें वो क़ाबिलियत नहीं है.

ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट का गठन

बता दें कि प्रथम चरण के चुनाव के नामांकन भरने की आखिरी दिन गुरुवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), अल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) सहित 6 राजनीतिक दलों ने मिलकर गठबंधन बनाया है. इस गठबंधन का नाम ग्रैंड डेमोक्रेटिकसेक्यूलर फ्रंट (विराट लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा) रखा गया है. सभी 6 पार्टियों की यहां संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए रालोसपा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में बने नए मोर्चा का नाम 'ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट' रखा गया है, जिसमें कुल 6 पार्टियां शामिल हैं और इस मोर्चे के संयोजक देवेंद्र यादव होंगे.

उन्होंने बताया कि इन छह दलों में रालोसपा, एआईएमआईएम, बसपा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक और जनतांत्रिक पार्टी सोशलिस्ट शामिल है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, देवेंद्र यादव ने कहा कि बिहार अब भी विकास से बहुत दूर है. उन्होंने विकल्प देने के लिए सभी पार्टी को साथ आने के लिए प्रसन्नता व्यक्त की. इस मौके पर गठबंधन ने उपेन्द्र कुशवाहा को अपना नेता घोषित किया है और उनके नेतृत्व में ही यह फ्रंट चुनाव लड़ेगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंन्द्र कुशवाहा को इस गठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित किया गया.

यह भी पढ़ें-

Bihar Polls: दूसरे चरण के चुनाव के लिए शुरू हुआ नामांकन, पुष्पम प्रिया समेत मैदान में होंगे ये चर्चित चेहरे

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को चारा घोटाला मामले में मिली जमानत, लेकिन अभी भी जेल से रिहाई नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget