एक्सप्लोरर

Bihar Polls: दूसरे चरण के चुनाव के लिए शुरू हुआ नामांकन, पुष्पम प्रिया समेत मैदान में होंगे ये चर्चित चेहरे

दूसरे चरण में गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, पटना, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया और भागलपुर के 94 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है. दूसरे चरण में गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, पटना, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया और भागलपुर के 94 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. आज से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर तक चलेगी, वहीं 3 नवंबर को मतदान किया जाएगा. जबकि नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

पहली बार किया जा रहा है ऑनलाइन नामांकन

बता दें कि कोरोना काल की वजह से पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव में ऑनलाइन नामांकन भी दाखिल हो रहा है. अबतक दस उम्मीदवारों ने ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल किया है. इन सभी नामांकन पत्रों के साथ ही जमानत राशि भी ऑनलाइन ही जमा करायी है. इनमें से दो ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र की हार्ड कॉपी भी जमा कर दी है.

यह हैं इस बार की महत्वपूर्ण सीट-

1. बांकीपुर- पटना विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाला बांकीपुर विधानसभा सीट इस बार महत्वपूर्ण सीट है क्योंकि यहां से प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने नामांकन किया है. साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को चुनौती भी दी है कि वो इस सीट से अपने गठबंधन के सीएम उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारे.

2. दरभंगा(शहरी)- इस सीट पर इस बार राह आसान नहीं है. बीजेपी विधायक संजय सरावगी की दरभंगा की सीट बीजेपी की सीट मानी जाती रही है. ऐसा कहा जाता है बीजेपी की टिकट से जो भी इस सीट से चुनाव लड़ता है वो विधायक बन जाता है. लेकिन इस बार पेंच फंस सकती है है क्योंकि हायाघाट से जदयू विधायक अमरनाथ गामी जो वैश्य समाज से आते हैं जदयू से टिकट ना मिलने की वजह से आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में टक्कर कांटे है.

3. हसनपुर- समस्तीपुर में पड़ने वाला यह सीट इस बार महत्वपूर्ण है. हसनपुर को आरजेडी के लिए सुरक्षित माना जाता है, ऐसे में चर्चाएं हैं कि आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव इस बार यहां से मैदान में उतरेंगे. बता दें कि 1967 के बाद से इस सीट पर यादवों का कब्जा रहा है. फिलहाल वहां से जेडीयू नेता राजकुमार राय विधायक हैं.

इसके अतिरिक्त दीघा, कुम्हरार, पटनासाहिब, दानापुर , मनेर, फुलवारशरीफ, गोपालगंज, राघोपुर, सीवान, छपरा, बेगूसराय, खगड़िया भी महत्वपूर्ण सीटों में शामिल है.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: नीतीश कुमार की पार्टी ने करीब 10% मुस्लिमों को दिया टिकट, राज्य में इतने फीसदी है आबादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget