एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: कांग्रेस के दिग्गजों का पटना में डेरा, किसी भी संकट से निपटने के लिए बनी रणनीति

परिणाम के बाद अगर किसी को बहुमत नहीं मिला तो कांग्रेस को अपने विधायकों को संभाले रखना बड़ी चुनौती है और कांग्रेस इस मामले को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में अभी एक दिन का वक्त बचा है, लेकिन एग्जिट पोल से मिले संकेतों के बाद महागठबंधन के दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस पार्टी में टूट की आशंका से डर बना हुआ है, इसीलिए विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पटना में डेरा जमाकर रखा है. कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि खरीद फरोख्त के अलावा पार्टी के नेता एग्जिट पोल के संकेतों को देखते हुए सरकार में कांग्रेस की भागीदारी और अपने हिस्से की दावेदारी पर भी विचार कर रहे हैं.

सूत्र कहते हैं कि त्रिशंकु विधानसभा बनने की स्थिति में कांग्रेस के टूट की आशंका के मद्देनजर कांग्रेस ने पार्टी के महासचिव और बिहार चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला को पटना भेजा है जबकि वरिष्ठ नेता अविनाश पांडेय भी पटना पहुंचने वाले हैं. इधर, सुरजेवाला से जब इस संबंध में पूछा गया तो वे कहते हैं, गणना के पूर्व इस पर बात करना बेमानी है. मैं पहले भी कह चुका हूं राजद, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों का गठबंधन सत्ता प्राप्ति नहीं बिहार में व्यवस्था परिवर्तन है. कांग्रेस के लिए पद जरूरी नहीं, वो बिहार की लड़ाई लड़ेगी.

कांग्रेस को अपने विधायकों को संभाले रखना बड़ी चुनौती

सूत्रों का मानना है कि परिणाम के बाद अगर किसी को बहुमत नहीं मिला तो कांग्रेस को अपने विधायकों को संभाले रखना बड़ी चुनौती है और कांग्रेस इस मामले को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. यही कारण है कि परिणाम के पहले ही कांग्रेस अपनी रणनीति पर काम कर रही है.

इस बीच, रविवार को भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई और सोमवार को भी एक बैठक होनी है. झारखंड के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय भी पटना में डेरा जमाए हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि ये सभी नेता चुनाव परिणाम के साथ सरकार गठन तक बिहार में डेरा जमाए रखेंगे. उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर को राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना होनी है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Results: कांग्रेस ने बिहार के सभी 38 जिलों में भेजे अपने पर्यवेक्षक, क्या सता रहा है टूट का डर?

बिहार चुनाव: मनोज तिवारी बोले- एग्ज़िट पोल में कांटे की टक्कर, लेकिन बन सकती है NDA की सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget