एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: मनोज तिवारी बोले- एग्ज़िट पोल में कांटे की टक्कर, लेकिन बन सकती है NDA की सरकार

मनोज तिवारी ने कहा, ''एग्ज़िट पोल में काफी कांटे की टक्कर दिख रही है. लेकिन हमने जो बिहार देखा है उस हिसाब से कल एक बार फिर NDA की सरकार बन सकती है.''

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीनों चरणों का मतदान हो चुका है. वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं. ज्यादातर पोल्स में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को बढ़त मिलती दिख रही है. वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला एनडीए पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है. अब बिहार में तीतीश की वापसी होगी या तेजस्वी बाजी मारेंगे? यह तो कल नतीजों के बाद ही तय हो पाएगा. इससे पहले बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने एनडीए की जीत का दावा किया है.

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, ''एग्ज़िट पोल में काफी कांटे की टक्कर दिख रही है. लेकिन हमने जो बिहार देखा है उस हिसाब से कल एक बार फिर NDA की सरकार बन सकती है.''

साल 2015 की तुलना में अधिक हुआ मतदान

बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में साल 2015 की तुलना में अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस बार प्रदेश में मतदान का प्रतिशत 57.05 रहा. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में यह स्पष्ट हुआ है. आयोग के आंकडों के अनुसार बिहार में 2015 में हुये विधानसभा चुनाव में 56.66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था वहीं इस साल कोविड-19 के बावजूद 57.05 प्रतिशत मतदान हुआ.

आंकड़ों के अनुसार तीन चरणों में समाप्त हुये मतदान में इस वर्ष महिला मतदाताओं की संख्या (59.69 प्रतिशत) पुरुष मतदाताओं (54.68 फीसदी) की तुलना में अधिक रही. इस साल बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात नवंबर को अपेक्षाकृत अधिक मतदान हुआ, जिसमें कोसी-सीमांचल, मिथिलांचल और तिरहुत के 15 जिलों की 78 सीटें शामिल थीं.

तीसरे चरण के चुनाव में मतदान करीब 60 प्रतिशत हुआ जबकि पहले चरण में 55.68 प्रतिशत और दूसरे चरण में मतदान का प्रतिशत 55.70 रहा था. पिछले साल के लोकसभा चुनाव में 57.33 प्रतिशत मतदान हुआ था.

यह भी पढ़ें-

Bihar Results: कांग्रेस ने बिहार के सभी 38 जिलों में भेजे अपने पर्यवेक्षक, क्या सता रहा है टूट का डर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget