एक्सप्लोरर

बिहार: अभी से BJP-JDU में स्ट्राइक रेट पर गुपचुप बहस तेज़, नीतीश चेहरा हैं, नतीजों के बाद वादे टूट भी जाएंगे!

बिहार चुनावों में जेडीयू और बीजेपी में सीटों के बंटवारे पर एक फ़ार्मूला तो बन गया है. इस चुनाव में जेडीयू ही बड़े भाई के रोल में दिखेगी.

बिहार: बीजेपी और जेडीयू साथ तो हैं लेकिन एक बात को लेकर दोनों बहुत परेशान भी हैं. अंदर ही अंदर ये चिंता दोनों पार्टियों को मथ रही है. चुनाव नतीजों में बड़ा भाई कौन? मतलब ये कि चुनाव के बाद किस पार्टी के विधायकों की संख्या अधिक रहेगी. जिसके साथ ये आंकड़ा होगा, उस पार्टी का पलड़ा भारी रहेगा. भले ही नैतिक आधार पर क्यों न हो. इससे दोनों पार्टियों के रिश्तों पर दूरगामी असर पड़ सकता है.

जेडीयू और बीजेपी में सीटों के बंटवारे पर एक फ़ार्मूला तो बन गया है. इस चुनाव में जेडीयू ही बड़े भाई के रोल में रहेगी. मतलब ये कि जेडीयू हर हाल में बीजेपी से अधिक सीटों पर लड़ेगी. ये अंतर एक ही सीट का क्यों न हो. आपको याद होगा कि पिछले लोकसभा चुनाव में मामला बराबरी पर छूटा था. बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर लड़ी थी. बाक़ी 6 सीटें चिराग़ पासवान की पार्टी को मिली थीं. बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं.

सीटों की संख्या का सीधा कनेक्शन स्ट्राइक रेट से है. कितने सीटों पर चुनाव लड़ कर जीते, वो स्ट्राइक रेट कहलाता है. बीजेपी को लगता है जेडीयू के मुक़ाबले उसका ये रेट बेहतर होगा. नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ थोड़ी ऐंटीइनकमबेंसी है. पंद्रह सालों के राज के बाद ऐसा हो जाता है. बिहार में इन दिनों इसकी बड़ी चर्चा है. विपक्ष के साथ साथ बीजेपी कैंप के कुछ लोग भी इसे हवा दे रहे हैं. कहा जा रहा है कि नीतीश ने इसीलिए नरेन्द्र मोदी के साथ वाले पोस्टर लगवाए हैं. जिससे मोदी के नाम पर नुक़सान की भरपाई हो सके.

पीएम नरेन्द्र मोदी अपने हर भाषण में नीतीश कुमार की तारीफ़ करते नहीं थकते. उन्होंने तो ये तक कह दिया कि नीतीश हैं तो बिहार में कुछ भी संभव है. अमित शाह से लेकर बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी कहते रहे हैं कि बिहार में नीतीश ही गठबंधन के चेहरे हैं. नतीजे चाहें जैसे भी हों, सीटों की संख्या जो भी हो, नीतीश ही सीएम बनेंगे. बीजेपी यही कह रही है. लेकिन राजनीति में वादे और इरादे कब बदल जायें, किसी के नहीं पता. नीतीश बाबू ये जानते हैं और नरेन्द्र मोदी भी.

लोकसभा चुनाव में मामला फ़िफ़्टी फ़िफ़्टी पर छूटा था. लेकिन विधानसभा में जेडीयू अब बीजेपी से अधिक सीटों पर लड़ना चाहती है. जब पिछली बार नीतीश और लालू साथ थे. जेडीयू और आरजेडी, दोनों के खाते में 101 सीटें गई थीं. बाक़ी 41 सीटों पर कांग्रेस लड़ी थी. नतीजे आए तो लालू की पार्टी के  80 और नीतीश की पार्टी के 71 विधायक चुने गए. सीएम तो नीतीश ही बने लेकिन हमेशा उन पर इस बात का जवाब रहा कि आरजेडी के पास अधिक विधायक हैं. इस बार भी अगर बीजेपी का रिकार्ड जेडीयू से बेहतर रहा तो फिर वही कहानी दुहराई जायेगी. बीजेपी नेताओं का एक बड़ा गुट अब एकला चलो के मूड में है. उन्हें लगता है बिहार में पैर पसारने का यही सबसे बढ़िया मौक़ा है. लेकिन ये भी सच है कि पार्टी के पास नीतीश के मुक़ाबले में कोई चेहरा नहीं है. नीतीश भी बीजेपी की इस कमजोरी से वाक़िफ़ हैं. यही उनकी सबसे बड़ी ताक़त है. नीतीश के ख़िलाफ़ और बीजेपी के साथ का माहौल बना कर चिराग़ पासवान भी इसी मुद्दे को हवा दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें.

रिया चक्रवर्ती और शौविक की जमानत याचिका पर सुनवाई जारी, जानें लंच ब्रेक तक क्या-क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget