एक्सप्लोरर

Bihar Election: इस वजह से सीएम नीतीश कुमार ने कहा- 'हम वोट की चिंता नहीं करते'

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वह वोट की चिंता नहीं करते, सेवा ही हमारा धर्म है, सबकी सेवा करते हैं.

पटना: बिहार में सत्ताधारी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के चुनावी प्रचार अभियान की सोमवार शाम को शुरूआत की. इस मौके पर नीतीश ने कहा कि वह वोट की चिंता नहीं करते, सेवा ही हमारा धर्म है, सबकी सेवा करते हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छह जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्र में निश्चय संवाद के जरिए अपनी पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य काम करना है न कि प्रचार करना. सेवा ही हमारा धर्म है. अपनी सरकार द्वारा आपदा के समय में किए गए कार्यों का उल्लेख करते और प्रदेश की पिछली राजद सरकार पर प्रहार करते हुए नीतीश ने सवाल किया कि हम लोगों द्वारा किए गए कार्यों से पहले कोई आपदा को कुछ समझता था? आपदा पीडितों के लिए कभी कोई मदद की गई थी?

बिहार की विकास दर दोहरे आंकड़े में है- सीएम

नीतीश ने बीते 15 साल में हुए विकास का जिक्र करते हुए कहा कि आज बिहार की विकास दर दोहरे आंकड़े में है. लोगों की जीवनशैली बदली है. गरीबी कम हुई है. प्रतिव्यक्ति आय बढ़ी है. उन्होंने कहा कि लोग तरह-तरह की बात करते हैं. लोग पूछते हैं कि बिहार में बड़े उद्योग-धंधे क्यों नहीं है..तो हम बता दें कि हमलोगों ने बहुत कोशिशें की हैं और आगे के लिए भी बहुत सी नीतियां बनायी हैं कि हमारे लोग जो बाहर जाते हैं उन्हें यहीं काम करने की सुविधा मिले.

विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए नीतीश ने कहा, ''हमारी सरकार ने दलितों की हत्या होने पर परिवार वालों को नौकरी देने का प्रावधान किया है, कुछ लोग इसके बारे में भी बोल रहे थे. अरे भाई कमाल की बात है, देश के कानून के तहत जो प्रावधान है उसके तहत हमलोगों ने नियम बना दिया.' उन्होंने अपनी सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए किए गए कार्यों की चर्चा और प्रदेश की पिछली राजद सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, 'लोग बात करते हैं, वोट ले लेते हैं लेकिन किया क्या? हम वोट की चिंता नहीं करते, सेवा ही हमारा धर्म है, सबकी सेवा करते हैं. हमने शुरू में ही कह दिया है कि किसी प्रकार से हम न अपराध, भ्रष्टाचार और न ही संप्रदायवाद बर्दाश्त कर सकते हैं.'

जनता ही मालिक होती है- नीतीश

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव द्वारा प्रदेश में अपनी सरकार बनने पर दस लाख सरकारी नौकरी देने के वादे पर कटाक्ष करते हुए कहा, '15 साल के शासनकाल (लालू-राबड़ी शासनकाल) में क्या कैबिनेट की बैठक होती थी? आजकल लोग बेरोजगारी की बात कर रहे हैं. दुनिया में कहीं भी सरकारी सेवा में सभी को नौकरी मिलती है? यह है संभव? जनता सचेत रहे. हमलोग काम करने वाले हैं. कुछ लोग केवल जुबान चलाते हैं. न काम करने के बारे में किसी प्रकार का अनुभव है और न ही रुचि है.' उन्होंने लालू प्रसाद की पार्टी राजद में परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोग तो पूरे बिहार को एक परिवार मानते हैं. लेकिन कुछ लोगों का क्या है पति, पत्नी, बेटा एवं बेटी यही परिवार है.

नीतीश ने अंत में कहा, 'अगर आपको लगता है कि हमने काम किया है तब ही आप हमे फिर से वोट दीजिए. जनता ही तो मालिक होती है. हमने काम किया और अगर मौका मिला तो आगे भी करते रहेंगे. लोगों की सेवा करेंगे.'

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: बॉलीवुड के अंदाज में बीजेपी ने जारी किया कैंपेन वीडियो, बताया 'बिहार में ई बा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल NP सिंह मामले में बड़ा खुलासा, गार्ड ने बताई पूरी सच्चाई
बिहार: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल NP सिंह मामले में बड़ा खुलासा, गार्ड ने बताई पूरी सच्चाई
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को हाईकोर्ट ले जाएंगे परिजन, SP-SDM पर करेंगे कार्रवाई की मांग
बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को हाईकोर्ट ले जाएंगे परिजन, SP-SDM पर करेंगे कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?
PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
Carry On Jatta 4 Box Office Collection: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने रचा इतिहास, बना डाला 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने रचा इतिहास, बना डाला 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Japan Earthquake: खतरनाक भूकंप में भी कैसे सुरक्षित रहती हैं जापान की ऊंची इमारतें, लगातार डोल रही धरती के बीच जानें तकनीक
खतरनाक भूकंप में भी कैसे सुरक्षित रहती हैं जापान की ऊंची इमारतें, लगातार डोल रही धरती के बीच जानें तकनीक
IRCTC Tour Package: IRCTC का धमाकेदार ऑफर! मानसून में बेहद सस्ते में घूमें साउथ इंडिया, नोट कर लें पूरा टूर प्लान
IRCTC का धमाकेदार ऑफर! मानसून में बेहद सस्ते में घूमें साउथ इंडिया, नोट कर लें पूरा टूर प्लान
Embed widget