एक्सप्लोरर

Bihar Elections: बीजेपी-जेडीयू के फिर जीतने से कैसे बदलेगी केन्द्र से लेकर बिहार तक की राजनीति?

ऐसी भी संभावना है कि जिस तरह से चुनाव प्रचार के दौरान चिराग पासवान ने वोट कटवा की भूमिका निभाई है, ऐसे में उन्हें केन्द्र की सत्ता से भी बाहर होना पड़ सकता है. राम विलास पासवान अब नहीं है ऐसे में राजनीति का ककहरा सीख रहे चिराग का उनका अकेले चुनाव लड़ने का यह दांव फिलहाल उल्टा साबित होता दिखाई दे रहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का मुकाबला कांटे का दिख रहा. नीतीश कुमार पूरे चुनाव के दौरान 15 साल के सत्ता विरोधी लहर का सामने करते हुए दिखे दिए. तमाम एग्जिट पोल में तेजस्वी की सरकार बनती हुई दिखाई दी. इसकी वजह से राज्य के बीजेपी और जेडीयू दफ्तर में मायूसी छाई हुई थी. लेकिन, जब मंगलवार को मतपेटी खुली और बीजेपी-जेडीयू गठबंधन शुरुआती रुझानों से ही महागठबंधन से आगे रहा. ऐसे में अब जबकि नीतीश कुमार की राज्य में सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है तो सवाल उठ रहा है बिहार के इस नतीजे के आने के बाद कैसे केन्द्र से लेकर बिहार की राजनीति बदलेगी?

बिहार पर असर

दरअसल, पूरे चुनाव के दौरान बीजेपी ने जेडीयू को बड़ा भाई मानते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व मे चुनाव लड़ा. बीजेपी ने पीएम मोदी समेत तमाम स्टार प्रचारकों को चुनाव में उतारकर पूरी ताकत झोंक दी लेकिन वे इसी बात को दोहराते रहे कि एनडीए के जीतने पर सीएम मुख्यमंत्री ही होंगे. लेकिन, चुनाव नतीजे के बाद क्या बीजेपी अब उस स्टैंड पर कायम रहेगी? दरअसल, चुनाव में जेडीयू के मुकाबले बीजेपी को ज्यादा सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. राजनीति में अक्सर यही होता है कि जिसका जीते हुए उम्मीदवार ज्यादा होते हैं उन्हें ज्यादा कैबिनेट में जगह दी जाती है, यहां तक की मुख्यमंत्री भी उन्हीं का होता है.

लेकिन, चूंकि बिहार में बीजेपी की तरफ से अंदरूनी आवाज उठी थी कि सीएम चेहरा किसी पार्टी के अंदर से लाना चाहिए लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव नीतीश कुमार की अगुवाई कर लड़ने का फैसला किया था. ऐसे में अभी इस बात पर सस्पेंस बन गया है कि नीतीश फिर सीएम बनेंगे या बीजेपी अपना चेहरा सामने लाएगी.

केन्द्र पर असर

अपने पिता राम विलास पासवान को खो चुके चिराग पासवान ने चूंकि पूरे चुनाव के दौरान नीतीश कुमार के खिलाफ कैंपेन किया और उनके 15 वर्षों के राज पर हमला बोला ऐसे में अब सबकी नजर एलजेपी पर टिकी है. सवाल है कि क्या लोक जनशक्ति पार्टी अब उस नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में हिस्सा लेगी, जिसके खिलाफ वह लगातार चुनाव के दौरान बोलते रहे? ऐसे संभावना कम दिखती है.

इतना ही नहीं, ऐसी भी संभावना है कि जिस तरह से चुनाव प्रचार के दौरान चिराग पासवान ने वोट कटवा की भूमिका निभाई है, ऐसे में उन्हें केन्द्र की सत्ता से भी बाहर होना पड़ सकता है. राम विलास पासवान अब नहीं है ऐसे में राजनीति का ककहरा सीख रहे चिराग का उनका अकेले चुनाव लड़ने का यह दांव फिलहाल उल्टा साबित होता दिखाई दे रहा है.

  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget