एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव 2020: बीजेपी के दबाव में कटा गुप्तेश्वर पांडेय का टिकट, जानें- टिकट न दिए जाने की इनसाइड स्टोरी

बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को जेडीयू ने टिकट नहीं दिया है. पांडेय हाल ही में डीजीपी पद छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे. इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी की वह बक्सर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

बिहार के डीजीपी का पद छोड़कर राजनीति में कदम रख चुके गुप्तेश्वर पांडेय को आखिरकार विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला और इस खबर ने हलचल मचा दी. हालांकि सभी जानना चाहते हैं कि आखिर जोरशोर में राजनीति में उतरने वाले गुप्तेश्वर पांडेय की टिकट पाने की लालसा क्यों पूरी नहीं हुई तो यहां आपको उसका जवाब मिल सकता है.

ये हो सकती हैं वजह

सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण को लेकर जिस तरह डीजीपी रहते हुए गुप्तेश्वर पांडेय ने बयान दिए और राजनैतिक टिप्पणी की, उसके बाद यदि भाजपा उन्हें अपना टिकट देती तो उसका नुकसान भविष्य में महाराष्ट्र में देखने को मिल सकता था. दूसरा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस इन दिनों बिहार में चुनाव का काम देख रहे हैं, ऐसे में यदि गुप्तेश्वर का टिकट होता तो महाराष्ट्र में ये संदेश जाता की गुप्तेश्वर के बयानों के पीछे भाजपा और देवेंद्र फड़नवीस हैं. भाजपा इस रिस्क को लेना नहीं चाहती, क्योंकि महाराष्ट्र में भी अंदरखाने पार्टी अपने लिए संभावनाएं तलाश रही है.

फिलहाल टिकट पाने की लालसा पूरी नहीं होगी

कहा ये भी जा रहा है कि भाजपा के दबाव में ही जेडीयू ने भी गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट नहीं दिया. इसी चलते बदनामी से बचने के लिए ही जेडीयू ने बक्सर की सीट भाजपा के कोटे में दे दी. जब गुप्तेश्वर को भाजपा की ना हो गई तो उन्होंने जेडीयू से किसी अन्य सीट के लिए हाथ पैर मारना शुरू किया. लेकिन फिलहाल भाजपा और जेडीयू में उनके लिए पूरी तरह से दरवाजे बंद कर दिए गए हैं.

टिकट नहीं मिलने पर गुप्तेश्वर पांडेय ने लिखा पोस्ट

जेडीयू नेता गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मेरे सेवामुक्त होने के बाद सबको उम्मीद थी कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन मैं इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहा. गुप्तेश्वर पांडेय ने फेसबुक पोस्ट लिखकर कहा, ''अपने अनेक शुभचिंतकों के फ़ोन से परेशान हूँ. मैं उनकी चिंता और परेशानी भी समझता हूँ. मेरे सेवामुक्त होने के बाद सबको उम्मीद थी कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन मैं इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहा. हताश निराश होने की कोई बात नहीं है. धीरज रखें.''

उन्होंने कहा, ''मेरा जीवन संघर्ष में ही बीता है. मैं जीवन भर जनता की सेवा में रहूंगा. कृपया धीरज रखें और मुझे फ़ोन नहीं करे. बिहार की जनता को मेरा जीवन समर्पित है. अपनी जन्मभूमि बक्सर की धरती और वहाँ के सभी जाति मज़हब के सभी बड़े-छोटे भाई-बहनों माताओं और नौजवानों को मेरा पैर छू कर प्रणाम! अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें !'

Bihar Polls: JDU ने जारी की 115 उम्मीदवारों की लिस्ट, गुप्तेश्वर पांडेय का नाम नहीं, यहां देखें- किसे मिला कहां से टिकट?

JDU ने गुप्तेश्वर पांडेय को क्यों नहीं दिया विधानसभा का टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget