एक्सप्लोरर

Bihar Education: बिहार के स्कूलों में अब मास्टर साहब सिर्फ कराएंगे पढ़ाई, नहीं चलेगा कोई बहाना, क्लर्क की होगी नियुक्ति

Dr. S. Siddharth: डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि राज्य के स्कूलों में लिपिक के पद पर जल्द नियुक्ति होगी. इसके लिए बिहार राज्य विद्यालय लिपिक संवर्ग नियमावली- 2025 की स्वीकृति कैबिनेट ने प्रदान कर दी है.

Bihar Education System: बिहार सरकार ने शिक्षा में गुणवत्ता के लिए राज्य की सभी पंचायत में एक माध्यमिक या उच्च माध्यमिक स्कूल बनाने का निर्णय लिया और लगभग अधिकांश पंचायत में एक माध्यमिक स्कूल बनाया गया है. इसके साथ ही 2 लाख से अधिक शिक्षकों की नई बहाली भी हो चुकी है और सभी स्कूलों में भरपूर शिक्षक हो चुके हैं, लेकिन स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ लेखा-जोखा और अन्य काम मास्टर साहब ही करते हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है.

गैर पढ़ाई का काम मास्टर साहब नहीं करेंगे

सरकारी स्कूलों में किसी काम के लिए कार्यालय का चक्कर शिक्षकों को ना लगाना पड़े और वो सिर्फ बच्चों को पढ़ाने का काम करें, इसके लिए राज्य के शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है. अब सरकारी स्कूलों में गैर पढ़ाई का काम मास्टर साहब नहीं करेंगे, बल्कि उसके लिए क्लर्क की अलग से बहाली होगी. इसकी नियुक्ति के लिए मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में मंजूरी भी मिल गई है.

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि राज्य के माध्यमिक या उच्च माध्यमिक स्कूलों में लिपिक के पद पर जल्द नियुक्ति होगी. इसके लिए बिहार राज्य विद्यालय लिपिक संवर्ग नियमावली-2025 की स्वीकृति कैबिनेट ने आज प्रदान कर दिया है. इस नियुक्ति में सेवाशर्त एवं अनुशासनिक कार्रवाई के साथ होगी.

अभी पदों की संख्या घोषित नहीं की गई है. जितने भी पद होंगे इसके अंतर्गत कुल स्वीकृत पदों में 50 % पद अनुकंपा और शेष आधे पद सीधी नियुक्ति से भरे जाएंगे. इसी तरह सरकारी स्कूलों में परिचारी (चपरासी) के खाली पदों को भरा जाएगा. इसमें भी आधे पद अनुकंपा और आधे पद सीधी बहाली से भरे जाएंगे. इसके अलावा सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में पुस्तकालयाध्यक्ष (लाइब्रेरियन) के पद को मंजूरी दी गई है. इनकी नियुक्ति सीधे राज्य सरकार के स्तर से आयोग के माध्यम से की जाएगी .

बताते चलें कि राज्य में पहले माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की संख्या बहुत कम थी, प्रखंड स्तर पर एक या दो हाई स्कूल हुआ करते थे. हालांकि उन स्कूलों में क्लर्क बहाल थे, लेकिन नीतीश सरकार ने हाई स्कूल की संख्या में बढ़ोतरी किया और राज्य में एक पंचायत पर एक माध्यमिक विद्यालय का निर्णय लिया जो बड़े मिडिल स्कूलों में स्थानांतरित किया गया है.

स्कूलों में अब तक क्लर्क की बहाली नहीं

राज्य में 8463 पंचायत है, इनमें 6000 से अधिक पंचायत में माध्यमिक विद्यालय बनाए जा चुके हैं. बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की कुल संख्या 9,360 है. इनमें से कुछ विद्यालय 9वीं से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई कराते हैं, लेकिन नए पंचायत स्तर पर बने हाई स्कूलों में अब तक क्लर्क की बहाली नहीं हुई थी. क्लर्क का काम मास्टर साहब ही करते थे. अब इस बहाली से मास्टर साहब को सिर्फ पढ़ाने का काम रहेगा.

ये भी पढ़ें: चुनावी वर्ष में महागठबंधन के लिए खतरे की घंटी? RJD के मुस्लिम वोट बैंक में BJP करेगी सेंधमारी!

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget