एक्सप्लोरर

चुनावी वर्ष में महागठबंधन के लिए खतरे की घंटी? RJD के मुस्लिम वोट बैंक में BJP करेगी सेंधमारी!

बीजेपी मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि पिछले 70 साल में कांग्रेस आरजेडी जैसे दलों ने पसमांदा मुसलिम को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया. उनके विकास, सशक्तिकरण के लिए कोई काम नहीं किया.

Bihar Elections 2025: चुनावी साल में अपने परंपरागत वोट बैंक से इतर बीजेपी की नजर अल्पसंख्यक समुदाय के पसमांदा मुसलमानों पर है. उनको साधने के लिए बीजेपी बड़ी रणनीति पर काम कर रही है. बिहार में 17.70% आबादी मुसलमानों की है और मुसलमानों की आबादी में करीब 75% आबादी पसमांदा मुसलमानों की है.

आरजेडी के वोट बैंक में बीजेपी की सेंधमारी

बिहार में बीजेपी पासमांदा सम्मेलन करेगी. यह महागठबंधन खासकर आरजेडी के वोटर हैं. अब सवाल उठ रहा है कि क्या महागठबंधन के लिए खतरे की घंटी है? क्या आरजेडी के वोट बैंक में बीजेपी सेंधमारी कर पाएगी? वैसे इस तरह की कवायद से चुनाव में एनडीए को कितना लाभ होगा यह समय बताएगा. पासमांदा समाज को हम मुख्यधारा में लाएंगे. यह पीएम मोदी का विजन है कि तुष्टिकरण के आधार पर नहीं बल्कि सामाजिक न्याय के आधार पर इस समाज को मुख्यधारा में लाया जाए.

बिहार बीजेपी मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि यह समाज आर्थिक सामाजिक एवं शैक्षिक स्तर पर पिछड़ा हुआ है. पिछले 70 साल में कांग्रेस राजद जैसे दलों ने इनको वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया. उनके विकास, सशक्तिकरण के लिए कोई काम नहीं किया. इस समाज के जीवन में बदलाव लाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार प्रतिबद्ध है. जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटा और आरक्षण मिला. लाभ इस समाज को हुआ.

दानिश इकबाल ने कहा कि पटना में बीजेपी कार्यालय में पासमांदा सम्मेलन होगा. उसके बाद पूरे बिहार भर में कार्यक्रम होंगे. इस समाज के बीच हम लोग जाएंगे और संवाद स्थापित करेंगे. उनकी समस्याओं को सुनेंगे. उनके लिए केंद्र सरकार बिहार सरकार ने जो कामकाज किया है. वह बताने की कोशिश करेंगे. पूरे कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा जल्द होगी. चुनावी लाभ के लिए हम लोग यह नहीं कर रहे हैं. हमारी सोच है कि मानव कल्याण होगा तो राष्ट्र का कल्याण होगा. इस समाज के लोग बड़ी संख्या में बीजेपी के साथ जुड़ेंगे.

क्या बोले आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद?

इस पर आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बीजेपी अल्पसंख्यक पसमांदा समाज की बात करे यह हास्यास्पद है. बीजेपी की राजनीति मुस्लिम विरोध की है. मुस्लिम समाज पासमांदा कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएगा. उनके बहकावे में नहीं आएंगे. चुनाव आते ही बीजेपी को पासमांदा की याद आ गई. 400 से ज्यादा सीटों पर बीजेपी लोकसभा चुनाव लड़ती है. मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं देती है. 240 लोकसभा सांसद BJP के हैं, जिसमें से एक भी मुस्लिम नहीं हैं. देश भर में बीजेपी के 1400-1500 सौ प्रतिनिधि हैं. जिसमें सिर्फ एक राज्यसभा सांसद व यूपी में एक विधान परिषद के सदस्य मुस्लिम हैं. यह बीजेपी की सच्चाई है.

ये भी पढ़ें: 'जो परिवारवाद के जनक...', तेजस्वी यादव ने जमाई का मुद्दा उठाया तो मंत्री विजय चौधरी ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget