एक्सप्लोरर

'अयोध्या में अपने ही लोगों से ब्लास्ट करवा देगी बीजेपी', RJD विधायक का विवादित बयान, PM मोदी का भी लिया नाम

RJD MLA Ajay Yadav Controversial Statement: अजय यादव ने कहा कि टैक्स का पैसा राम मंदिर में लगवा कर खुद वाहवाही लूट रहे हैं. कहते हैं हमने राम मंदिर बनवा दिया, तो क्या आपके घर से पैसा आया था?

गया: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा है. इससे पहले बिहार में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के नेताओं की ओर से बयानबाजी शुरू हो गई है. विवादित बयान भी दिए जा रहे हैं. अब गया के अतरी से आरजेडी के विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है और पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की है. गया के नीमचक बथानी में रविवार (07 जनवरी) को अपने कार्यकर्ताओं के साथ अजय यादव बैठक कर रहे थे.

'टैक्स का पैसा लगाकर लूट रहे वाहवाही'

अजय यादव ने कहा कि हमें डर है कि अयोध्या में जितनी भीड़ बीजेपी जमा कर रही है, अपने ही लोग से ब्लास्ट करवा देंगे और बोलेंगे कि पाकिस्तान वाला आतंकवादी कर दिया है. मुसलमान लोगों की सब देन है. यह हो सकता है या नहीं भी हो सकता है. पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग जो टैक्स का पैसा जमा करते हैं वह पैसा राम मंदिर में लगवा कर खुद वाहवाही लूट रहे हैं. कहते हैं हमने राम मंदिर बनवा दिया तो क्या आपके घर से पैसा आया था?

'हम लोग भी सनातन धर्म से हैं... देवी-देवताओं को मानते हैं'

आरजेडी विधायक ने विवादित बयान देते हुए कहा, "पीएम मोदी के बड़े भाई ने खुद कहा था कि घर का सारा सामान लेकर भाग गए थे. हम लोगों के टैक्स का पैसा से कह रहे हैं कि हमने राम मंदिर बनवा दिया है. हम लोग भी सनातन धर्म से हैं. देवी-देवताओं को मानते हैं. सालों से पूजा करते आ रहे हैं तो हमलोग अलग हो गए? बीजेपी में जो गया वह गंगा स्नान कर पवित्र हो गया, जो खुद अपनी पत्नी को छोड़ दिए थे भटकने के लिए और वह नारा लगा रहे हैं राम मंदिर का, प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन करेंगे."

अजय यादव उर्फ रंजीत यादव की मां आरजेडी से अतरी की विधायक रही थीं. हत्याकांड में गया कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी. सजायाफ्ता के दौरान मौत हो गई थी. इस पर अजय यादव ने कहा कि वह पुण्य महिला थी, सजा काटेगी? उसे भगवान ने बुला लिया. आरजेडी के विधायक सुरेंद्र यादव का नाम लिए बिना कहा कि जो सजा करवा दिया है वैसा आदमी आरजेडी से जहानाबाद लोकसभा से वोट मांगेगा? इसके लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से कहा है कि अतरी विधानसभा मेरा परिवार है. जहानाबाद लोकसभा से किसी अच्छे व्यक्ति को एमपी का टिकट दीजिए.

यह भी पढ़ें- Madhubani: 'कांग्रेस ने लूटने का काम किया... बिहार सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही', भड़के चिराग पासवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget