एक्सप्लोरर

Bihar News: राम मंदिर पर विवादित बयान ने बिहार में पकड़ा तूल, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर पटना में केस दर्ज

Bihar Education Minister Chandrashekhar: पटना के कोतवाली थाने में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है. प्रोफेसर चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई है.

पटना: अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर विवादित बयान देने के मामले ने बिहार में तूल पकड़ लिया है. बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Bihar Education Minister Chandrashekhar) के खिलाफ सोमवार (08 जनवरी) को थाने में आवेदन दिया गया है. हिंदू शिवभवानी सेना की ओर से पटना के कोतवाली थाना में शिक्षा मंत्री के खिलाफ शिकायत की गई है.

संगठन ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिक्षा मंत्री पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है. हिंदू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर की ओर से हिंदू देवी-देवताओं पर जो लगातार अभद्र टिप्पणी की जा रही है इसको लेकर हम लोगों ने कोतवाली थाने में एक एफआईआर दर्ज करवाई है. हमारे पास इसकी एक कॉपी है.

'शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें नीतीश कुमार'

लव कुमार सिंह ने कहा कि प्रोफेसर चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तत्काल अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें. इनके बोलने पर पाबंदी लगाएं. जिस तरह से ये लगातार हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी कर रहे हैं इन पर रासुका लगनी चाहिए. इनके घर पर हमलोग बुलडोजर चलाने की नीतीश कुमार से मांग करते हैं.

लगातार विवादित बयान दे रहे हैं चंद्रशेखर

बता दें कि कुछ महीने पहले चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था. उस वक्त जेडीयू के नेताओं ने भी उनके बयान पर असहमति जताई थी. अब एक बार फिर आरजेडी के कई नेता राम मंदिर को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. आरजेडी के विधायक फतेह बहादुर सिंह के बयान को चंद्रशेखर ने सही ठहराया. उन्होंने रोहतास के डेहरी में कहा कि फतेह बहादुर सिंह सावित्री बाई फुले की बात दोहराई थी न कि अपनी कोई बात कही थी. उन्होंने कहा था कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी का रास्ता होता है, स्कूल का रास्ता प्रकाश का रास्ता दिखाता है.

यह भी पढ़ें- Bihar: आरजेडी के बाद JDU के बड़बोले विधायक ने की PM मोदी पर विवादित टिप्पणी, क्या बोल गए गोपाल मंडल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget