एक्सप्लोरर

Bihar: आरजेडी के बाद JDU के बड़बोले विधायक ने की PM मोदी पर विवादित टिप्पणी, क्या बोल गए गोपाल मंडल?

Gopal Mandal Controversial Statement: गोपाल मंडल ने पत्रकारों से बातचीत में विवादित बयान दिया है. कहा कि पीएम मोदी कुछ भी करवा सकते हैं. हम छोटे लोग हैं.

पटना: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही बिहार में सियासी पारा गर्म है. आरजेडी के विधायक अजय यादव (RJD MLA Ajay Yadav) के बाद अब जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) ने विवादित बयान दिया है. सोमवार (08 जनवरी) को पत्रकारों से बातचीत में गोपाल मंडल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) तो बम ब्लास्ट करवाते रहते हैं. पहले भी करवाए हैं.

गोपाल मंडल ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का विरोध नहीं करता हूं, लेकिन नरेंद्र मोदी का यह काम रहता है. पटना में जब उनकी रैली हुई थी तो बम ब्लास्ट करवा दिया, बम ब्लास्ट तो वह करवाते हैं. कुछ भी करवा सकते हैं. वह बड़े लोग हैं, हम छोटे लोग हैं. हो सकता है इस बयान से नीतीश कुमार को वह कह सकते हैं कि मेरा टिकट कटवा दें.

गोपाल मंडल से पहले आरजेडी के विधायक ने कही ब्लास्ट की बात

बता चलें कि गया के अतरी से आरजेडी के विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने बयान दिया है कि बीजेपी अयोध्या में अपने लोगों से बम ब्लास्ट करवा सकती है. अपने ही लोगों से ब्लास्ट करवा देंगे और बोलेंगे कि पाकिस्तान वाला आतंकवादी कर दिया है, ये मुसलमान लोगों की देन है. अब अजय यादव के विवादित बयान के बाद गोपाल मंडल ने भी सुर में सुर मिलाए हैं.

आरजेडी के नेता लगातार दे रहे विवादित बयान

आरजेडी में विवादित टिप्पणी करने वालों की लिस्ट लंबी है. आरजेडी विधायक अजय यादव के अलावा खुद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक सभा में यह कह चुके हैं लोगों से कि बीमार पड़ोगे तो मंदिर जाओगे या अस्पताल? आरजेडी के विधायक फतेह बहादुर सिंह और बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर भी मंदिर को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Chandrashekhar Controversy: '...अवर मुख्य सचिव ने औकात बता दी', राम मंदिर के मुद्दे पर सुशील मोदी ने RJD को दिया चैलेंज

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
बिहार MLC रिजल्ट: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget