एक्सप्लोरर

Bihar: बिहार में स्कूली गतिविधि के साथ भेजनी होंगी शिक्षकों की तस्वीरें, शिक्षा विभाग का निर्देश

Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग ने स्कूलों की गतिविधियों की निगरानी के लिए निर्देश जारी किए हैं. शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षाओं और सुविधाओं की तस्वीरें कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को भेजनी होंगी.

बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की ससमय उपस्थिति और उनके कार्यकलापों की निगरानी के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों के लिए गुरुवार को एक नया निर्देश जारी किया है.

दरअसल, शिक्षा विभाग ने अपने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को यह निर्देश दिया है कि वह स्कूलों से समय-समय पर विद्यालयों के कार्यकलापों की तस्वीरें मंगाई जाएं. लेकिन, इस निर्देश के बावजूद, राज्य के कई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने कॉल सेंटर के ऑपरेटर से इस संबंध में लिखित पत्र की मांग की है.

शिक्षकों का ग्रुप फोटो उपलब्ध कराया जाए- डॉ. एस. सिद्धार्थ 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से फोटो मांगे जाने पर उसे निश्चित रूप से फोटो उपलब्ध कराया जाए. यदि किसी को कॉलर के संबंध में कोई शक हो तो कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर के 14417 या 18003454417 पर संपर्क कर उसे कंफर्म कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव ने स्कूलों में चेतना सत्र, मध्याहन भोजन योजना, भौतिकी, रसायनशास्त्र, जीव विज्ञान, आईसीटी लैब की कक्षाओं से संबंधित, स्कूल के शौचालय की स्थिति, स्कूल की कार्यावधि में शिक्षकों का ग्रुप फोटो कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर को उपलब्ध कराया जाए.

उपस्थिति दर्ज कराकर लापता शिक्षक पर होगी कार्रवाई

विभाग के अपर मुक्य सचिव को ऐसी शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि कुछ स्कूलों से शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर लापता हो जाते हैं. उन्होंने संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए. साथ ही इस संबंध में विद्यालय प्रधान को भी सूचित किया जाए.

बता दें, प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम तीन और मध्य विद्यालयों में कम से कम पांच शिक्षकों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए. यह कदम विद्यार्थियों की पढ़ाई की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उठाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट होंगे साइड, चिराग पासवान बनेंगे मुख्यमंत्री! LJPR के दावे से खलबली
सम्राट होंगे साइड, चिराग पासवान बनेंगे मुख्यमंत्री! LJPR के दावे से खलबली
लालू ने दी जन्माष्टमी की बधाई, 'सत्ता में बैठे आज के कंस…', VIDEO देखिए
लालू ने दी जन्माष्टमी की बधाई, 'सत्ता में बैठे आज के कंस…', VIDEO देखिए
'तिलचट्टा पार्टी को सपोर्ट कर रहे, राहुल गांधी चाहते हैं कि…', गिरिराज सिंह का हमला
'तिलचट्टा पार्टी को सपोर्ट कर रहे, राहुल गांधी चाहते हैं कि…', गिरिराज सिंह का हमला
स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें और बढ़ीं! चिराग पासवान ने दर्ज कराई शिकायत, निशु आजाद पर भी बोले
स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें और बढ़ीं! चिराग पासवान ने दर्ज कराई शिकायत, निशु आजाद पर भी बोले

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget