एक्सप्लोरर

दरभंगा में BPSC शिक्षक की गोली मारकर हत्या, प्रभारी हेडमास्टर थे राजेश कुमार, क्या है वजह?

Darbhanga BPSC Teacher Shot Dead: राजेश कुमार ठाकुर प्राथमिक विद्यालय मधपुर टोला सोनपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक और बीएलओ थे. घटना गंगौली वार्ड नंबर-6 की है.

बिहार के दरभंगा में बीते गुरुवार (28 अगस्त, 2025) की शाम बेखौफ बदमाशों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. राजेश कुमार ठाकुर प्राथमिक विद्यालय मधपुर टोला सोनपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक और बीएलओ थे. घटना गंगौली वार्ड नंबर-6 की है. गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मधुबनी के रहने वाले थे राजेश कुमार

बताया जाता है कि घटना को उनके स्कूल से करीब 200 मीटर पहले अंजाम दिया गया है. गोली सीने और पेट में लगी थी. वे मूल रूप से मधुबनी जिले के सुगापट्टी गांव के रहने वाले थे. उनकी शादी नहीं हुई थी. 2-3 साल पहले बीपीएससी से शिक्षक की नौकरी मिली थी. बताया जाता है कि उनका अपने गृह जिले मधुबनी के फुलपरास में ट्रांसफर हो गया था. शुक्रवार को ही उन्हें नए विद्यालय में जॉइन करना था.

हत्या के पीछे क्या हो सकती है वजह?

इस हत्याकांड के पीछे शक है कि प्रेम-प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है. मृतक राजेश कुमार ठाकुर के भाई का आरोप है कि विद्यालय की एक महिला शिक्षिका के साथ राजेश कुमार का प्रेम-प्रसंग था. इसी को लेकर शिक्षिका के पति ने पहले धमकी दी थी. इसी मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक राजेश कुमार ठाकुर के साथ पढ़ाने वाले दूसरे शिक्षक रामचंद्र महतो ने कहा कि हम सब हैरान हैं. राजेश कुमार बहुत मिलनसार और शांत स्वभाव के थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जल्द मामले का खुलासा होगा. कार्रवाई तेज कर दी गई है. इस मामले में बेनीपुर एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया है कि अपराधियों की पहचान के लिए पूछताछ हो रही है. 

यह भी पढ़ें- बिहार: वोटर लिस्ट ड्राफ्ट सूची से 3 लाख और नाम कटेंगे? भेजा जा रहा नोटिस, जानिए कौन-कौन जिले शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget