एक्सप्लोरर

बिहार: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, जमीन कारोबारी जावेद सहित दो लोगों को गोलियों से भूना

Muzaffarpur Murder: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र की घटना है. एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस जांच में जुटी है.

Muzaffarpur News: बिहार का मुजफ्फरपुर मंगलवार (13 मई, 2025) की रात डबल मर्डर से सहम उठा. मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने जिला स्कूल के गेट के पास जमीन कारोबारी जावेद और एक अन्य युवक राजू को गोलियों से भून डाला. जावेद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इलाज के दौरान राजू की जान चली गई. 

इस घटना के पीछे जमीन विवाद की बात कही जा रही है. जमीन कारोबारी जावेद मुशहरी के राजस्व कार्यालय से भी जुड़ा था. वह राजस्व कार्यालय से जुड़े दस्तावेज आदि का काम भी करता था. जावेद का संबंध जिले के भू-कारोबारियों से भी था. पुलिस घटना को लेकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल बहुत कुछ साफ होना बाकी है.

जिला स्कूल के पास चाय पी रहे थे राजू और जावेद

बताया गया कि मंगलवार की शाम जावेद अपने सहयोगी राजू के साथ जिला स्कूल के पास चाय पीने के लिए खड़ा था. अचानक बाइक सवार बदमाश आए और ताबड़तोड़ गोली चला दी. कहा जा रहा है कि चार गोली जावेद को मारी गई जबकि राजू को दो गोली मारी गई. आसपास के लोग आनन-फानन में दोनों को निजी अस्पताल ले गए लेकिन बचाए नहीं जा सके. 

जावेद और राजू दोनों रामबाग के रहने वाले थे. जावेद का रामबाग में अपना घर है जबकि राजू किराए पर रहता था. घटना के संबंध में डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जिला स्कूल के पास गोली चली है. हत्या का कारण जमीन के कारोबार से जुड़ा हो सकता है क्योंकि ये (जावेद) जमीन के कारोबार से जुड़े थे. उधर सिटी एसपी ने कहा है कि जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है.

यह भी पढ़ें- अब नालंदा का लाल शहीद, एक महीने पहले घर आए थे सिकंदर राउत, सेना में नौकरी के बाद हुई थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget